Indore News : डीएवीवी पेपर लीक मामले में इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

INDORE POLICE

Indore police arrested a chain snatcher.

Indore News : देवी अहिल्या विश्व विद्यालय में पिछले दिनों हुए बीकॉम के पेपर लीक कांड में डीएवीवी द्वारा इंदौर क्राइम ब्रांच में मामले की शिकायत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कराई गई थी क्राइम ब्रांच ने विद्यालय की शिकायत के बाद आरोपी को ट्रेस किया करते हुए अग्रिम कार्यवाही की है अब पेपर लीक मामले में डीएवीवी ने सख्त कदम उठाते हुए रेडिएंट कॉलेज को एक्जाम सेंटर नही बनाने का फैसला लिया है।

यह है मामला

बता दें कि यूनिवर्सिटी की एग्जाम का पेपर लीक करने वाला शातिर आरोपी क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा किया गिरफ्तार करते हुए आरोपी के खिलाफ आगे की कार्यवाही की गई। रेडिएंट कॉलेज के आरोपी प्रोफसर के द्वारा परीक्षा व्यवस्था में ड्यूटी होने से यूनिवर्सिटी के B.COM सब्जेक्ट्स के 02 पेपर लीक किए गए थे।

इस मामले में कुलपति रेणु जैन ने सख्त कदम उठाते हुए अपने स्तर पर रेडिएंट कॉलेज को सेंटर ना बनाने की बात कही साथ ही कुलपति ने यह भी कहा कि आगे जो भी जानकारी पेपर लीक मामले में सामने आएगी उसके मुताबिक जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ भी सख्त कार्यवाही विश्वविद्यालय प्रबंधन करेगा।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”842187058″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews