
Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल, टीम ने चोरी किए हुए और खोए हुए 102 मोबाइल फोन को बरामद कर लिया है। इसकी कीमत 25 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने सभी फरियादियों को पुलिस कंट्रोल रूम रिगल बुलाकर उनको खोया फोन लौटा दिया है, जिससे उनके चेहरे पर खुशी की लहर है।
सबने इसके लिए क्राइम ब्रांच की पूरी टीम को धन्यवाद दिया। गौरतलब है कि इस साल क्राइम ब्रांच ने लूटे गए और गुम हुए कुल 871 मोबाइल आम जनता को लौटा चुका है।
लोगों के चेहरे पर खुशी
क्राइम ब्रांच की टीम ने चोरी और गुम हुए मोबाइल की ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से शिकायत दर्ज करती है।. इसके बाद उन मोबाइलों के आईएमईआई नंबर सहित अन्य डेटाबेस के माध्यम से उसकी तलाश की जाती है। इसके तहत, क्राइम ब्रांच ने 102 गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन को ढूंढ निकाला। साथ ही रिकवर किए गए मोबाइल फोन को पुलिस ने उनके फरियादियों को लौटा दिया है। अपने खोए हुए फोन पाकर लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं था।
एडिशनल DCP ने कही ये बात
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि उन्हें पुलिस से सूचना मिली थी। जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल, ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
[dgv_vimeo_video id=”1023899076″]
इंदौर, शकील अंसारी
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

