
Indore News : इंदौर में प्रदेश के सबसे बड़े दवा बाजार में कलकत्ता के अधिकारियों की शिकायत पर क्राइम ब्रांच द्वारा छापेमार कार्रवाई की गई। बता दें कि दवा बाजार में कलकत्ता के मशहूर कंपनी एपी बाम की हुबहू कॉपी बनाकर बाजार में बेचे जाने की सुचना मिली थी। जिसके बाद कंपनी की लीगल टीम द्वारा इंदौर क्राइम ब्रांच से सम्पर्क किया गया, फिर इस मामले में शिकायत दर्ज की गई। वहीं, क्राइम ब्रांच ने बिना देरी के कुछ ही घंटों में कार्रवाई करते हुए दवा बाजार में छापा मारा। इस दौरान दुकान से बड़ी संख्या में लाल बाम बरामद किए गए। जिसपर एपी कंपनी का टैग लगा हुआ था लेकिन वो बाम पूरी तरह नकली था।
थाना प्रभारी ने दी ये जानकारी
जिसे लेकर संयोगितागंज थाना प्रभारी विजय तिवारी ने बताया कि क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस को कलकत्ता से आए अधिकारियों द्वारा यह शिकायत दर्ज करवाई गई थी कि शहर के दवा बाजार से संचालित होने वाले कनक मेडिकल से लंबे समय से कलकत्ता की एपी बाम का डुप्लीकेट प्रोडक्ट बाजार में बेच जा रहा है। जिसके बाद रात में जब पुलिस ने छापा मारा, जहां मौके से 4 से अधिक कार्टून में लाल बाम बरामद किया गया। जिसपर एपी बाम के स्टीकर लगे हुए थे। सभी हुबहू कलकत्ता की कम्पनी जैसा ही दिख रहे थे। जिसके बाद कनक मेडिकल के संचालक राम स्वरुप शर्मा के खिलाफ कॉपी राईट एक्ट सहित 420 का मामला भी दर्ज किया है।
[dgv_vimeo_video id=”891772476″]
कलकत्ता में बाम लोगों में काफी लोकप्रिय हुआ है
कलकत्ता से आए कम्पनी के अधिकारियों ने मीडिया को यह भी बताया कि बाम एपी स्पेशल ने पिछले कुछ वर्षों में दर्द से परेशान लोगों को काफी राहत पहुंचाई है। इसके चलते यह बाम लोगों में काफी लोकप्रिय हुआ है। सन् 1989 से प्रचलित बाम ए.पी. स्पेशल सिर दर्द, कमर दर्द, हाथ पैर दर्द, दांत दर्द, पेट दर्द सहित अन्य शारीरिक तकलीफों में काफी असरदार साबित हो रहा है। यह बाम सिर्फ 12 ग्राम के पैक में उपलब्ध कराई गई है।
बाम ए.पी. स्पेशल बाम की सफलता और लोकप्रियता के मद्देनजर इन दिनों कई नकली कंपनियां व जाली बाम बनाने वाले कुछ लोग इस नाम से मिलते-जुलते नाम से अपने प्रोडक्ट बाजार में ला रही है, जिससे सावधान रहने के लिए शीशी के नीचे विशेष डिजाइन में “आदर्श” शब्द लिखा हुआ है।
[dgv_vimeo_video id=”891774227″]
संचालक से पुछताछ जारी
फिलहाल, पुलिस ने दवा बाजार संचालक से पुछताछ कर रही है। साथ ही नकली बाम के कार्टूनों को जब्त कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

