
Indore News : इंदौर क्राइम ब्रांच ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई की है। जिसमें अवैध मादक पदार्थ ब्राऊन सुगर की तस्करी करने वाले 2 तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से 44 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया गया है। जिसकी अन्तर्राजीय कीमत 4 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। जिसके बाद से अवैध कारोबार करने वाले तस्करों में हड़कंप मच गया है। फिलहाल, दोनों आरोपियों से पुछताछ की जा रही है।
मुखबिर से मिली सूचना
दरअसल, क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उज्जैन की तरफ से दो युवक बाइक से अवैध मादक पदार्थ ब्राऊन सुगर लेकर इंदौर आ रहे हैं। जिसपर इन्दौर क्राईम ब्रांच और थाना बाणगंगा ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तत्काल मौके पर पहुंची और तालशी अभियान चलाया। इस दौरान बाइक एम.आर.04 को रेलवे क्रासिंग रेशम केन्द्र के पास रोका और तलाशी ली गई।
पुछताछ जारी
तलाशी लेने पर उनके पास से कुल 44 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राऊन सुगर मिली। जिसके बाद दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिससे फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है कि ब्राउन शुगर कहां से लाए जा रहे थे और किसे डिलेवरी देने जा रहे थे। मामले में और भी कई सारे खुलासे होने की उम्मीद की जा रही है।
[dgv_vimeo_video id=”860447697″]
कार्रवाई का सिलसिला रहेगा जारी
ऑपरेशन प्रहार के तहत, रोजाना किसी ना किसी थाने में इस तरह की कार्रवाई की जा रही है और ये सिलसिला लगातार जारी रहेगा। बता दें कि “ऑपरेशन प्रहार” एक ऐसी जवाबी कार्रवाई होती है जो किसी विशेष समय या स्थिति में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के प्रबंधन के लिए सुरक्षा बलों द्वारा की जाती है। जिसका उद्देश्य अपराधिक गतिविधियों को नियंत्रित करना होता है। इसके अंतर्गत, कार्रवाई की अवधि विशेष अपराध के आधार पर निर्भर करती है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

