
Indore News : इंदौर क्राईम ब्रांच और थाना चंदन नगर ने मिलकर बड़ी कार्रवाई करते हुए दोपहिया वाहन चोरी करने वाले शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से पुलिस ने चोरी किए गए 11 वाहन जब्त किए हैं, जिसकी कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई जा रही है। बता दें कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही अवैध हथियार का प्रकरण पंजीबद्ध है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही उससे पूछताछ की जा रही है।
मुखबिर से मिली सूचना
दरअसल, इंदौर कमिश्नरेट में वाहन चोरी, नकबजनी और अन्य अपराधों पर नियंत्रण हेतु बदमाशों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए है। इसी कड़ी मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना मिली की। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना चंदन क्षेत्र से एक संदिग्ध आरोपी मुकेश गिरी को पकड़ा गया।
आरोपी से पूछताछ
वहीं, आरोपी से पूछताछ करने पर उसने थाना चंदन नगर से मोटर साइकिल चोरी करना बताया। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस रिमाण्ड लिया गया है। इस दौरान आरोपी ने 10 दो पहिया वाहन चुराने की बात कही है जो कि उसने थाना चंदन नगर, थाना द्वारकापुरी, थाना अन्नपूर्णा, थाना बेटमा, थाना हातोद, थाना एरोड्रम क्षेत्र चुराया है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

