
arrested
Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार की सप्लाई करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से 1 अवैध पिस्टल सहित 1 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। जिस पर अपराध धारा 25(1)(a),27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही उसे पूछताछ जारी है।
मुखबिर से मिली सूचना
दरअसल, पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि एक आदमी अवैध हथियार सप्लाई करने बीजलपुर वाईन शॉप के पास आ रहा है। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम का गठन किया गया और प्लान के तहत मुखबीर द्वारा बताए स्थान पर दबिश दी गई, जहां से 1 आरोपी को पकड़ लिया गया। जिसकी पहचान सोहन हाडे निवासी लखन नगर साई मंदिर सेंधवा बड़वानी के रुप में की गई है।
कार्रवाई रहेगी जारी
बता दें कि शहर में अपराध नियंत्रण करने के लिए निर्देशित किया गया हैं। जिसके तहत अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वालों और ऐसी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश मिले हैं। उसी कड़ी में पतारसी और धरपकड़ कार्रवाई की जा रही है। जिसमें पुलिस को लगातार सफलता भी हाथ लग रही है। आगे भी टीम द्वारा ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
[dgv_vimeo_video id=”949501221″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

