Indore Crime: इंदौर में कांग्रेस नेता ने भाजपा समर्थक प्रॉपर्टी ब्रोकर पर चाकू से किया जानलेवा हमला, FIR दर्ज

Indore Crime:  इंदौर में कांग्रेस नेता ने भाजपा समर्थक प्रॉपर्टी ब्रोकर पर चाकू से किया जानलेवा हमला, FIR दर्ज

Indore Crime: चुनावी रंजिश के चलते इंदौर में मंगलवार रात करीब 11 बजे कांग्रेस के नेता ने भाजपा समर्थक प्रॉपर्टी ब्रोकर को फोन करके बुलाया और चाकू मारकर दर्दनाक हत्या कर दी। इतना ही नहीं आरोपित ने महिलाओं के साथ भी अभद्रता की और मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने नेता के दो भाइयों समेत पांच आरोपितों पर जानलेवा हमले का केस दर्ज कर लिया है, पुलिस लगातार आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है।

यह मामला इंदौर के भंवरकुवा थाना क्षेत्र स्थित पालदा नाके का है। हमला अरविंद उर्फ सोनू पर हुआ है। सोनू की 15 वर्षीय बेटी नंदिनी ने पुलिस में घटना की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया। जिनका नाम दिनेश मल्हार, मनोज मल्हार, उमेश मल्हार, अंकित नामदेव और सतीश शिंदे बताया जा रहा है।

क्या है पूरा मामला

अरविंद उर्फ सोनू प्रॉपर्टी ब्रोकर है। वह प्रॉपर्टी का व्यवसाय करते है। जानकारी के मुताबिक वह भाजपा विधायक मधु वर्मा के समर्थक है। दिनेश मल्हार ने पहले रात को कॉल करके सोनू को घर के बाहर बुलाया, सोनू को लगा कि कुछ काम होगा इसलिए वह बिना कुछ सोचे समझे घर के बाहर चला गया। जैसे ही वह घर के बाहर गया, दिनेश ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, इस दौरान सोनू की मौसी बीच बचाव करने आई तो उनके साथ भी मारपीट की गई।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews