देशभर के गैंगस्टरों को अवैध हथियार सप्लाई करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

indore crime news

A handcuff rests on the word ‘crime’ amongst a pile of newspaper headlines concerned with crime and criminal activity. Shot with Canon EOS 1Ds Mark III.

Indore Crime News : इंदौर शहर में लगातार अपराध के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन किसी न किसी अपराध की या चोरी चाकरी की ख़बरें सुनने को मिलती रहती हैं। अभी हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि देशभर के गैंगस्टरों को अवैध हथियार सप्लाई करने वाले 5 आरोपियों को इंदौर की अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है।

दरअसल, अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने शहर में रैकी कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह को पकड़ लिया है। इन आरोपियों ने इंदौर में कई स्थानों पर चोरी का प्रयास किया था लेकिन ये 3 स्थानों पर ही चोरी करने में सफल हुए। इतना ही नहीं आरोपी अवैध हथियार बनाने वाले सिकलीगर हैं जो देशभर के गैंगस्टरों को अवैध हथियार सप्लाई करते थे।

Indore Crime News

जानकारी के मुताबिक, गैंग का मुख्य सरगना राजेन्द्र बनवाल पूर्व में दिल्ली में दर्जनों अवैध पिस्टलों की खेप देते हुए पकड़ाया था। राजेन्द्र पर चोरी और अवैध हथियारों की तस्करी सहित कई अपराध दर्ज हैं। पकड़ाएं आरोपियों के तार खालिस्तानी आतंकियों से जुड़े होने की बात सामने आ रही है। अन्नपूर्णा पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पंचास हजार रुपए का चोरी का माल ज़ब्त किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी का रिमांड लेकर पूछताछ करेगी।

ये है पूरा मामला

[dgv_vimeo_video id=”857781978″]

पूरे मामले का खुलासा करते हुए डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियो के नाम राजेंद्र सिंह बनवाल,बंटी,राजू उर्फ राजेश, और बादल हैं। पांचों बदमाशों ने पिछले दिनों अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में सिलसिलेवार चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से मिले कार नंबर के आधार पर इन्हें बड़वानी, सेंधवा और दाहोद से गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में पता चला कि राजेंद्र सिंह बनवाल सिकलीगर उत्तर प्रदेश,हरियाणा, पंजाब में अवैध हथियारों की सप्लाई करता है और उसे दो साल पहले दिल्ली की स्पेशल सेल ने उसे डेढ़ दर्जन अवैध पिस्टल और कट्टे के साथ पकड़ा था। आरोपी खालिस्तानी आतंकियों सहित देशभर के गैंगस्टरों को अवैध हथियार सप्लाई कर चुका है। फ़िलहाल पुलिस ने आरोपियों से पंचास हजार रुपए का चोरी किया हुआ माल जब्त किया है। आरोपियों का रिमांड लिया जाएगा और उनसे आगे पूछताछ की जाएगी।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews