इंदौर: अपराधियों के हौसले बुलंद, सुनसान सड़क पर गार्ड से 12 बोर की बंदूक लूटी

इंदौर: अपराधियों के हौसले बुलंद, सुनसान सड़क पर गार्ड से 12 बोर की बंदूक लूटी

इंदौर/आकाश धोलपुरे

इंदौर में लॉक डाउन के बीच सुनसान सड़को पर अब बाइक सवार बदमाशों ने अपने नापाक मंसूबो को अंजाम देना शुरू कर दिया है। बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने जहां मंगलवार रात को भंवरकुआं थाना क्षेत्र में घर के बाहर टहल रही महिला के गले से चैन उड़ा ली वहीं इसी तरह की वारदात को गुरुवार को भी एक अन्य स्थान पर अंजाम दिया गया है।

दरअसल, बुधवार रात शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के लिंक सिटी के करीब से ड्यूटी पर जा रहे सिक्युरिटी गार्ड सुरेश सिंह पाल की बंदूक बदमाशों ने लूट ली और भाग खड़े हुए जिसके बाद बदमाशो की तलाश में पुलिस जुट चुकी है। घटना बुधवार रात की है जहां के छोटा बांगड़दा रोड़ स्थित हाईलिंक सिटी के करीब सिक्युरिटी गार्ड सुरेश सिंह सायकल पर सवार होकर गोधा परिवार के घर डयूटी के लिए जा रहे थे। रात करीब 9 बजकर 30 मिनिट पर दो बाइक सवार बदमाश आये और उन्होंने पहले सायकल को लात मारी जिससे गार्ड असंतुलित हो गया और लुटेरों ने गार्ड की 12 बोर की बन्दूक लूट ली और मौके से भाग निकले। इसके बाद गार्ड ने तुरंत एरोड्रम पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गये। बता दें कि बदमाशों की एक चप्पल मौके पर ही छूट गई है जिसके बाद पुलिस अब सभी बिंदुओं की जांच करने के साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है ताकि बदमाशो को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

एरोड्रम थाना प्रभारी अशोक पाटीदार ने बताया की जल्द ही पुलिस बदमाशो को गिरफ्तार कर लेगी। इधर, पीड़ित गार्ड के भाई नागेश पाल ने बताया कि बीते 15 साल से उसके बड़े भाई इसी तरह से ड्यूटी देने रोज जाते है लेकिन बुधवार रात को अचानक ऐसी वारदात सामने आ गई जिससे सभी डर गए हैं। फिलहाल, पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी हुई है क्योंकि आशंका है कि बदमाश में लूटी गई बंदूक की नोक पर कई घटनाओं को अंजाम दे सकते हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews