इंदौर जिला प्रशासन ने खजराना इलाके में की बड़ी कार्रवाई, गैस सिलेंडर का जखीरा किया जब्त, 3 गिरफ्तार

इंदौर जिला प्रशासन ने खजराना इलाके में की बड़ी कार्रवाई, गैस सिलेंडर का जखीरा किया जब्त, 3 गिरफ्तार

Indore News: हरदा में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद प्रदेश के लगभग हर जिले में प्रशासन सख्त हो गया है।  इसी सिलसिले में शनिवार को इंदौर जिला प्रशासन ने खजराना इलाके में बड़ी कार्रवाई की है। जहां दो अलग-अलग कॉलोनी में बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर का जखीरा पकड़ा। इस दौरान घरेलू गैस सिलेंडरों को कामर्शियल गैस सिलेंडर में भरकर बेचने का काम किया जा रहा था। वहीं पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

जिला प्रशासन लगातार अवैध रूप से संचालित होने वाले गैस सिलेंडर और पटाखा गोदामों पर भी कार्रवाई कर रहा है। इसी बीच क्राइम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद खजराना के तम्जिम नगर और खिजाराबाद में दो अलग-अलग ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में 250 से अधिक गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। जहां घरेलू गैस सिलेंडरों को कमर्शियल गैस सिलेंडर में भरकर बेचने का काम किया जा रहा था। वहीं कार्रवाई करने के बाद पुलिस मामले में आगे की पूछताछ कर रही है। आपको बता दें कि रहवासी इलाके में बड़ी मात्रा में अवैध रुप से गैस भरा जा रहा है। वहीं घटनास्थल से शाकिर, अरशद और अथर को गिरफ्तार कर लिया है। जहां पुलिस को रिफिलिंग के लिए इस्तेमाल करने वाली तीन मशीने और अन्य संबंधित सामान भी बरामद हुए है। आपको बता दें संयुक्त कार्रवाई करते हुए दोनों विभागों ने बड़ा जखीरा जब्त करने के साथ मोके पर मिले सामान को भी जब्त कर लिया है।

[dgv_vimeo_video id=”911815377″]

[dgv_vimeo_video id=”911815500″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews