
इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। इंदौर (Indore) में नाइट कल्चर शुरू होने के बाद लगातार गुंडागर्दी और लड़ाई-झगड़े के मामले सामने आ रहे हैं। पहले 4 लड़कियों को एक लड़की के साथ मारपीट और गाली गलौज करते हुए देखा गया था। इसके बाद एक बार फिर दो युवक और एक युवती को आपस में गाली गलौज और मारपीट करते हुए देखा गया है। सोशल मीडिया पर इनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
[dgv_vimeo_video id=”770408788″]
जानकारी के मुताबिक वायरल हुआ वीडियो इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र का है। इस वीडियो में दो लड़के और एक लड़की लड़ाई-झगड़ा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह नशे में धुत हैं और एक दूसरे को गालियां देते हुए मारपीट कर रहे हैं। हैरानी की बात तो यह है कि यह घटना उस समय की है जब एसपी और टीआई विजय नगर थाना क्षेत्र के क्लब बंद करवा रहे थे। क्लब से नशे में धुत होकर निकले यह युवक-युवती एक दूसरे के साथ मारपीट पर उतारू हो गए, लेकिन पुलिस को इस बात की भनक भी नहीं लगी।
[dgv_vimeo_video id=”770409109″]
Must Read- Indore: 4 साल की मासूम बेटी की बलि देने जा रहा था सनकी पिता, पुलिस ने पहुंचाया मेंटल हॉस्पिटल
युवती और दोनों युवकों को इस तरह से सड़क पर लड़ाई-झगड़ा करते देख आसपास के लोग मूकदर्शक बने हुए खड़े हैं। उन्हीं में से किसी ने ये वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की पुष्टि एमपी ब्रेकिंग न्यूज नहीं करता है।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

