Indore News: बिजली कंपनी ने शुरू किया जागरूकता कार्यक्रम, 45 लाख बिलों पर मतदान की अपील

Bijli Vibhag

Indore News : मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान जरूरी है। इसी क्रम में अधिक-से-अधिक मतदान के लिए निर्वाचन कार्यालय तथा अन्य सरकारी विभागों के साथ इंदौर बिजली कंपनी द्वारा भी जागरूकता कार्यक्रम शुरू किया गया है। साथ ही बिजली के बिलों पर भी मतदान अवश्य करने की अपील की जा रही है। दरअसल, भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश हैं कि सभी शासकीय विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मतदान जागरूकता कार्यक्रमों में शामिल होंगे और अपने स्तर पर मतदाता जागरूकता कार्य करेंगे।

डिस्प्ले पर लिखे हैं नारे

आयोग के निर्देश पर अब बिजली कंपनी ने भी मतदाता जागरुकता कार्यक्रम शुरू कर दिया है। बिजली कंपनी के पोर्टल पर भारत निर्वाचन आयोग का मतदान के लिए अपील वाला नारा ‘हर वोट है जरूरी’ और ‘कोई भी मतदान से ना छूटे’ को प्रमुखता से डिस्प्ले किया गया है। इसके अलावा, बिजली कंपनी के पत्राचार में भी मतदान संबंधी नारों का प्रयोग किया जा रहा है।

उपभोक्ताओं से मतदान की अपील

बता दें कि बिजली कंपनी इंदौर एवं उज्जैन संभाग के 15 जिलों में कार्य करती है। इन जिलों में प्रतिमाह वितरित किए जाने वाले 45 लाख बिजली के बिलों पर उपभोक्ताओं से मतदान की अपील की जा रही है ताकि मतदान को लेकर जागरूकता बनी रहे। पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के एमडी अमित तोमर ने कहा कि बिजली कंपनी आयोग के निर्देशानुसार कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम मतदान केंद्रो पर बिजली व्यवस्था के लिए भी इंजीनियरों के माध्यम से समीक्षा करवा रहे हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews