
Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर की विजय नगर पुलिस ने एक महिला डॉक्टर की शिकायत पर डॉक्टर पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है पीड़िता ने एक बेहद गम्भीर आरोप भी पति पर लगाया है पीड़िता द्वारा लगाए गए गंभीर आरोप को लेकर डीसीपी ने कहा कि पुलिस बारीकी से मामले में दिए गए कथनों की जांच कर रही है।
क्या है पूरा मामला
डीसीपी अभिषेक आनंद ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 साल पहले पीड़िता की शादी हुई थी पति-पत्नी दोनों ही बीडीएस की पढ़ाई कर रहे थे और इंदौर की पढ़ाई पूरी होने के बाद पति जर्मनी चला गया आगे पढ़ने के लिए जर्मनी जाने के बाद पीड़िता को भी पति ने जर्मनी बुला लिया और यातनाएं देने का सिलसिला जारी रहा। महिला को सुनने के बाद पुलिस विजय नगर ने डॉक्टर पति के खिलाफ दहेज में रुपए की मांग करने और मांग पूरी नहीं होने पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना देने का मामला दर्ज कराया है पीड़िता का पति महिला के साथ मारपीट करता था जिसकी शिकायत रिपोर्ट पुलिस में दर्ज की थी पुलिस ने पति के खिलाफ दहेज प्रताड़नाओं की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है आरोपित पति इन्दौर के साथ जर्मनी में भी अपनी पत्नी को प्रताड़ित करता था।
आरोपी पति को लेकर पीड़िता ने एक अन्य महिला से पति के संबंध होने की बात भी पुलिस को बताई है जिसकी जांच की जा रही है। पति की तलाश फिलहाल पुलिस कर रही है और यदि विदेश भागने की कोशिश करता है तो उसको विदेश जाने से रोकने का इंतज़ाम भी करने की बात डीसीपी ने मीडिया से कही है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”912556539″]
