Indore News : वन विभाग पुलिस के हत्थे चढ़े चार शिकारी, तेंदुए का किया था शिकार

Indore News : वन विभाग पुलिस के हत्थे चढ़े चार शिकारी, तेंदुए का किया था शिकार

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। वन विभाग पुलिस (Forest Department Police) ने जिले के नयापुरा के जंगलों में तेंदुए का शिकार (Leopard Hunting) करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि वो पिछले कई वर्षों से वन्य-प्राणियों का शिकार कर रहे हैं. इस मामले में आगे जांच की जा रही है.

यह भी पढ़िए:- Audio Viral: कोरोना की भयावहता की कहानी, अस्पताल संचालक के रिश्तेदार की जुबानी

जानकारी के अनुसार पिछले वर्ष नौ-दस जुलाई, 2020 को घायल तेंदुए की सीटी स्कैन रिपोर्ट के मुताबिक उसके सिर में गन शॉट के लोहे के 46 छर्रे मिलने से शिकार की पुष्टि हुई थी. इस सिलसिले में 13 दिसंबर. 2020 को मामला दर्ज किया गया था. जांच के बाद इंदौर (Indore) जिले के निवासी रामचरण, विष्णु, रमेश और राजेन्द्र को हाल ही में गिरफ्तार किया गया है. जबकि गिरोह के अन्य सदस्य फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है.

यह भी पढ़िए:-Morwa Police की बड़ी कार्यवाही, 120 लीटर महुआ शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

बता दें कि वन विभाग पुलिस ने आरोपियों से शिकार में इस्तेमाल दो बंदूक, तीन तलवार, पांच कारतूस और खोखे बरामद किए गए हैं. साथ ही उनके पास से जंगली सुअर के छह जबड़े, एक दुर्लभ प्रजाति का कछुआ, दो नग जंगली जानवर के खून से सने कपड़े, एक फालिया, दो बड़े चाकू, बंदूक के लोहे के छर्रे आदि बरामद किये गये हैं.

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews