Indore Gaurav Diwas: 30 स्थानों पर शुरू हुआ रक्तदान शिविर, रचा जाएगा नया कीर्तिमान

Blood Donation

Indore Gaurav Diwas : इंदौर स्थापना दिवस के अवसर पर 25 मई से शुरू हुए का अलग-अलग कार्यक्रमों की कड़ी में आज शहर के 30 स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए हैं। जिसमें सुबह से ही लोग रक्तदान के लिए पहुंचने लगे हैं। वहीं, कलेक्टर ने जनता से अपील की है कि अधिक से अधिक लोग रक्तदान करें। बता दें कि रक्तदान महादान शिविर सुबह 9 बजे से शुरू हो चुके हैं और शाम तक इंदौरियों द्वारा हजारों की संख्या में रक्तदान कर एक नया कीर्तिमान रचा जाएगा। वहीं, खजराना गणेश मंदिर और अन्य संस्थानों द्वारा 30 स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए हैं।

यहां लगाए गए हैं शिविर

  • खजराना गणेश मंदिर
  • रणजीत हनुमान मंदिर कैंपस
  • एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज कार्यालय पोलोग्राउंड
  • आशा कन्फेक्शनरी
  • इंडोजर्मन टूल रूम
  • सेज यूनिवर्सिटी कॉलेज
  • क्लॉथ मार्केट सभागृह
  • रघुवंशी धर्मशाला मरीमाता
  • आईपीएस अकैडमी कॉलेज
  • श्वेतांबर जैन समाज महावीर भवन राजवाड़ा
  • ओरिएंटल यूनिवर्सिटी कॉलेज
  • अरविंदो कॉलेज
  • एलएनसीटी कॉलेज कैंपस
  • आयकर क्लब सीजीओ भवन
  • न्यूयॉर्क सिटी बायपास रोड
  • उदासीन आश्रम
  • सद्गुरु कन्फेक्शनरी देवास नाका
  • छावनी अनाज मंडी सभागृह
  • प्रेस्टीज कॉलेज कैंपस
  • वैष्णव कॉलेज कैंपस
  • सियागंज में आकाश नमकीन के पास
  • प्रीतमदास सभागृह सिंधी कॉलोनी
  • सिंबोयसिस यूनिवर्सिटी कैंपस
  • चमेली देवी रेडक्रॉस ब्लड बैंक
  • मेडिकैप्स कॉलेज
  • बीएसएफ कैंपस
  • एक्रोपोलिस कॉलेज
  • महेश्वरी समाज मुकुट मांगलिक भवन
  • उत्साह रेस्टोरेंट स्कीम 114
  • मॉडल ब्लड सेंटर एमवाय हॉस्पिटल

इंदौर से मंगल राजपूत की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews