Indore: राज्यपाल ने दोनों महिला डॉक्टरों से की फोन पर चर्चा, कही ये बातें

Indore: राज्यपाल ने दोनों महिला डॉक्टरों से की फोन पर चर्चा, कही ये बातें

भोपाल।

पिछले दिनों इंदौर में दो महिला डॉक्टरों के साथ हुए दुर्व्यवहार के बाद गुरुवार को राज्यपाल लालजी टंडन उन दो महिला डॉक्टरों से फोन पर बात की। राज्यपाल टंडन ने दोनों आयुष चिकित्सक डॉ जाकिया और डॉ तृप्ति के हौसलों की तारीफ करते हुए कहा कि सारा देश आपके साथ है। किसी भी आवश्यकता के लिए आप कभी भी मुझसे संपर्क कर सकती हैं।

राज्यपाल टंडन ने कहा कि प्रधानमंत्री से लेकर हर स्तर पर उन दो महिला स्वास्थ्यकर्मियों की सराहना हो रही है। वहीं उन्होंने उन दोनों चिकित्सकों को बेटी कहकर उन्हें आशीर्वाद एवं आगे के लिए शुभकामनाएं भी दी। राज्यपाल से फोन पर हुई चर्चा पर दोनों चिकित्सक बहुत ही खुश है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल द्वारा उन्हें बेटी के रूप में संबोधित करने से उनका मनोबल और अधिक बढ़ गया है। जिससे वो अब अपने कर्तव्य का और अधिक शक्ति एवम् सामर्थ्य के साथ पालन करेंगी।

दरअसल बुधवार को इंदौर के एक बस्ती में स्वास्थ्य परीक्षण करने गई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हातोद की दो महिला स्वास्थ्य कर्मी के साथ सिलावटपुरा टाटपट्टी इंदौर में उनसे दुर्व्यवहार करते हुए उन पर पत्थर फेंके गए थे। जिसके बाद केंद्र की तरफ से सख्त निर्देश आने के बाद प्रदेश सरकार ने भी इस कृत्य को लेकर सख्त कदम उठाए थे। वहीं कुछ आरोपियों को चिन्हित कर उन पर कार्यवाही की गई थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews