Indore: संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच तीन कैटेगरी में बंटा अस्पताल, हेल्पलाइन नंबर भी शुरू

Indore: संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच तीन कैटेगरी में बंटा अस्पताल, हेल्पलाइन नंबर भी शुरू

इंदौर।

इंदौर में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में हो रहे लगातार इजाफे के बीच अब कोबिड19 अस्पताल को तीन कैटेगरी में बांटा गया है। कोरोना से संक्रमित मरीजों को अब इन्हीं अस्पतालों में भर्ती करवाया जाएगा। अस्पताल को तीन कैटेगरी येलो, ग्रीन और रेड में बांटा गया है। जिसमें कोरोना वायरस के लक्षण पाए जाने पर मरीजों का उपचार येलो श्रेणी में किया जाएगा। ग्रीन कैटेगरी के अस्पतालों में अन्य बीमारी और इमरजेंसी केस का इलाज होगा। वही रेड श्रेणी में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों का उपचार किया जाएगा। मरीजों को अस्पताल के बारे में बताने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी शुरू की गई है।

इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा अस्पतालों को रेड, येलो और ग्रीन तीन कैटेगरी में बांटा गया है। वहीं अस्पतालों की आवश्यकता अनुसार उन्हें संसाधन एवं किट उपलब्ध करा दी गई है। इंदौर नोडल अधिकारी संतोष ठाकुर ने बताया कि 7312583838 पर कॉल कर क्षेत्रवासी अपने क्षेत्र के अस्पतालों की जानकारी ले सकते हैं। और अस्पताल प्रशासन द्वारा हो रहे किसी भी शिकायत की जानकारी इस नंबर पर दी जा सकती है। जिनके तुरंत बाद उनके समस्या का समाधान किया जाएगा।

दरअसल इंदौर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। रविवार को 16 और नए मरीजों के मिलने के बाद पॉजिटिव मरीजों की संख्या 135 हो गई है। वही कुल 9 लोगों की इस वायरस की चपेट में आने से मौत हो चुकी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews