जल्द ही शुरू होंगी इंदौर – हैदराबाद में flybig की सेवाएं, जाने टिकट के दाम और अन्य जानकारी

जल्द ही शुरू होंगी इंदौर – हैदराबाद में flybig की सेवाएं, जाने टिकट के दाम और अन्य जानकारी

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही फ्लाईबिग एयरलाइंस के अध्यक्ष और एयरलाइन के प्रबंध निदेशक संजय मांडविया ने  कहा कि एयरलाइन अगले महीने से इंदौर-गोंदिया-हैदराबाद मार्ग पर उड़ान संचालन शुरू करने की सारी तैयारियां हो चुकी है। साथ ही साथ  सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और कंपनी 13 मार्च से परिचालन शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार भी है। 2008 में ही गोंदिया के पास बिरसी में हवाईअड्डा बनाया गया था, और लोगों की मांग को मद्देनजर रखते हुए मार्च से यहाँ उड़ान शुरू करने का निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़े… IPL 2022: मयंक अग्रवाल बने पंजाब किंग के नए कैप्टन, जल्द ही शुरू होंगे आईपीएल

जानकारी के लिए बता दें कि टिकटों की बुकिंग 1 मार्च यानि कल से शुरू होने वाली है। और ऑनलाइन और विंडोज़  दोनों पर कराई जा सकती है। बात जब बुकिंग की हो तो किराया सबसे पहले दिमाग में आता है, तो आपको बता दें कि टिकट के दाम सस्ते हैं, राजधानी के बराबर है। क्योंकि सेवाएं UDAN RCS  के मुताबिक चलाई जाएंगी, इसलिए  इंदौर-गोंदिया या गोंदिया-हैदराबाद यात्रा के लिए किराया सिर्फ 1,999 रुपये  होगा और अधिकतम किराया 2,600 रुपये  होगा।

यह भी पढ़े… Russia-Ukraine War: कांग्रेस विधायक बोले- देश में भी तानाशाह को रोकना आवश्यक! भाजपा का पलटवा

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इंदौर-गोंदिया-हैदराबाद फोर्टिट फ्लाइट का इंदौर से उद्घाटन करने वाले हैं । फ्लाईबिग एयरलाइंस को गुरुग्राम स्थित बिग विद चार्टर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा handle  किया जाता है। बता दें कि इसकी सेवाएं बहुत पहले शुरू होने वाली थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसमें देरी हुई है, और यदि आगे भी महामारी ऐसी रही तो, इसमें देरी भी हो सकती है। फिलहाल 13 मार्च से सेवाएं शुरू होने की संभावनाएं हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews