इंदौर-खंडवा हाईवे के फ्लाईओवर का काम पूरा करने को लेकर सख्त प्रशासन, निर्माण एजेंसी को दी डेडलाइन

इंदौर और खंडवा के बीच फ्लाईओवर के निर्माण का काम चल रहा है। इस निर्माण कार्य में लगभग सवा साल की देरी देखने को मिली है। हालांकि अब प्रशासन ने इसे जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दे दिए हैं।
Indore Khandwa Highway

इंदौर खंडवा राजमार्ग का निर्माण कार्य लंबे समय से चल रहा है। अब इस निर्माण कार्य में काफी तेजी देखने को मिल रही है क्योंकि प्रशासन ने काम समय पर पूरा करने के लिए सख्त रुख अपना लिया है।

बता दें कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से निर्माण एजेंसी को निर्देश दिया गया है कि तेजाजी नगर से सिमरोल के बीच बनाए जाने वाले 3 फ्लाईओवर का काम अगले चार महीनों में पूरा कर लिया जाए।

जल्द खत्म होगा फ्लाईओवर का काम

फ्लाईओवर के निर्माण के संबंध में अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक केवल 10 से 15 प्रतिशत काम बाकी है। अगर इसे तय समय में पूरा कर लिया जाता है तो जुलाई से एक बार फिर यातायात शुरू कर दिया जाएगा। इससे इंदौर से खंडवा की और आने जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी और ट्रैफिक सुगम बना रहेगा।

पहले ही पूरा हो जाना था काम

900 करोड रुपए की लागत से बन रहे 216 किलोमीटर लंबे इस राजमार्ग का निर्माण कार्य जनवरी 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। अलग-अलग कारण के चलते इसका काम पूरा नहीं हो पाया। इस पूरे प्रोजेक्ट के तहत तीन सुरंग और 8 फ्लाईओवर का निर्माण किया जाने वाला है। पांच फ्लाईओवर ऐसे हैं जिनका काम अधूरा है। इनमें से चोखी ढाणी, कनाड़ और दातौद फ्लाईओवर को प्राथमिकता देते हुए जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

कहां कितना काम अधूरा

इस परियोजना में दो फ्लाईओवर पर एक तरफ वाहनों का आना-जाना लगा हुआ है और दूसरी तरफ निर्माण कार्य चल रहा है। दातौद फ्लाईओवर में फिनिशिंग का काम बचा है जो डेढ़ से 2 महीने में पूरा कर लिया जाएगा। चोखी ढाणी का कुछ हिस्सा बनना बाकी है और कनाड़ में अंतिम चरण का काम चल रहा है।

अधिकारियों का क्या कहना

इस परियोजना के काम को लेकर प्रोजेक्ट मैनेजर नागेश्वर राव ने बताया कि जुलाई तक तीन फ्लाईओवर से यातायात शुरू करने की प्लानिंग तैयार की गई है। प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रवीण यादव के मुताबिक निर्माण एजेंसी को डेडलाइन से पहले काम पूरा करने की हिदायत गई है ताकि लोगों को जल्द से जल्द से आवागमन की सुविधा मिल सके।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews