
Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर से बड़ी खबर सामने आई, जहां खुड़ैल पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए ट्रक से 14 सौ पेटी शराब जब्त किया है। फिलहाल, मामले में शिकायत दर्ज कर ली गई है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। बता दें कि इस बात का खुलासा सड़क हादसे के दौरान हुआ था। आइए जानते हैं विस्तार से…
खुड़ैल क्षेत्र का मामला
दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि खुड़ैल क्षेत्र में एक वाहन द्वारा दुर्घटना कर किसी को घायल कर दिया गया था। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां पहुंचते ही लावारिस ट्रक पाया, जिसकी तलाशी लेने पर 14 सौ पेटी जब्त की गई। जिसकी कीमत 37 लाख रुपए बताई जा रही है।
डीएसपी ने दी ये जानकारी
मामले को लेकर ग्रामीण डीएसपी उमाकांत चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रक से शराब बरामद किया गया है। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो गाड़ी में ड्राइवर और हेल्पर दोनों नहीं मिले। वहीं, पकड़ी गई शराब का मामला बनाते हुए आगे जांच-पड़ताल की जा रही है। बता दें कि दुर्घटना को लेकर यह कहा कि इसी ट्रक से एक लड़कें को एक्सीडेंट में घायल कर दिया।
[dgv_vimeo_video id=”943150534″]
इंदौर से शकील सिकंदर की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

