इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने एएसआई को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया

Indore Lokayukta Police arrested ASI red handed taking bribe

Indore Lokayukta Police Action : प्रदेश में लोकतंत्र का महापर्व चुनाव में, आदर्श आचार संहिता प्रभावी है लेकिन भ्रष्ट शासकीय सेवकों को इससे कोई लेनादेना नहीं है उन्हें तो सिर्फ रिश्वतखोरी और अपनी जेब भरने से मतलब है, लेकिन प्रदेश की मुस्तैद लोकायुक्त टीम से ऐसे शासकीय सेवक बच नहीं पाते, इन्दुए लोकायुक्त पुलिस की टीम ने एक ऐसे ही कर्मचारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

फरियादी ने ASI और पत्रकार की लोकायुक्त में की शिकायत 

डीएसपी लोकायुक्त प्रवीण सिंह बघेल ने बताया कि लोकायुक्त एसपी कार्यालय में कल एक शिकायत गगन जैन नामक फरियादी ने की थी उन्होंने पंढरीनाथ थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक जितेंद्र कोकाटे और एक पत्रकार रत्नेश पुरी पर रिश्वत मांगने के आरोप लगाए थे।

पति पत्नी के बीच घरेलू विवाद के मामले में मांगी थी रिश्वत 

डीएसपी ने बताया कि पंढरीनाथ थाने में पति पत्नी के बीच घरेलू विवाद का एक मामला दर्ज है, जिसकी जांच थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक जितेन्द्र कोकाटे कर रहे हैं, इस मामले में एएसआई जितेंद्र अपने पत्रकार साथी रत्नेश पुरी के साथ मिलकर फरियादी से 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहे थे।

शिकायत की जांच के बाद लोकायुक्त इंदौर की टीम ने आज ट्रेप की प्लानिंग की और दोनों की रिश्वत लेते पकड़ लिया, उन्होंने कहा कि दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।

[dgv_vimeo_video id=”879359047″]

[dgv_vimeo_video id=”879359175″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews