रिश्वतखोर नगर निगम अधिकारी को लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा, कर्मचारी को नियुक्तिपत्र देने के बदले ली रिश्वत

इंदौर लोकायुक्त पुलिस की टीम ने नगर निगम के कार्यालय अधीक्षक को एक ड्रेनेज बेलदार मस्टरकर्मी से 7000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है अधिकारी ने नियुक्ति पत्र देने के बदले 15000 रुपये की रिश्वत मांगी थी
indore lokayukta action

रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार पर कड़े एक्शन के निर्देश के बाद से लोकायुक्त पुलिस बहुत सतर्क है और शिकायती आवेदन पर तत्काल कार्रवाई कर रही है, इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने इसी क्रम में एक भ्रष्ट नगर निगम अधिकारी को 7000 रुपये किरिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है, निगम अधिकारी एक मस्टरकर्मी को नियुक्ति पत्र देने के बदले रिश्वत ले रहा था।

जानकारी के मुताबिक इंदौर के रहने वाले भरत सिंगोलिया ने एक शिकायती आवेदन लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय के ऑफिस में दिया था जिसमें नगर निगम के जोन क्रमांक 18 के कार्यालय अधीक्षक सनाज्य वेद पर रिश्वत मांगे जाने का आरोप था।

शिकायतकर्ता भरत सिंगोलिया ने बताया कि वो 2008 से जुलाई 2024 तक जोन क्रमांक 18 वार्ड क्रमांक 63 नगर निगम इंदौर में मस्टर ड्रेनेज कर्मी के रूप में कार्य कर रहा था उसे 18 जुलाई 24 को अपर आयुक्त सिद्धार्थ जैन के आदेश से कार्य मुक्त कर दिया था।

ड्रेनेजकर्मी को नियुक्ति पत्र देने के बदले ले रहा था रिश्वत  

एक साल के बाद उपायुक्त नगर निगम इंदौर ने 13 मई 2025 को आदेश कर आवेदक को पुनः जोन क्र 18 में ड्रेनेजकर्मी के रूप में नियुक्त करने का आदेश जारी किया उक्त आदेश को लेकर आवेदक जोन  क्रमांक 18 पर ऑफिस अधीक्षक संजय वेद से जाकर मिला तो उनके द्वारा नियुक्ति के बदले 20000 रुपये रिश्वत की मांग की गई लेकिन निवेदन करने पर 15000 में राजी हो गया।

पहले ले चुका था 8000 रुपये 

मामला तय होने के बाद उसी समय उन्होंने 5000 रुपये ले लिए फिर कल मंगलवार को आवेदक से 3000 रुपये लिए और कहा कि जब तक बचे हुए पैसे नहीं दोगे तुम्हें नियुक्ति नहीं दूंगा। इसपर संजय सिंगोलिया ने लोकायुक्त एसपी से शिकायत की, एसपी के निर्देश पर लोकायुक्त की टीम ने शिकायत का सत्यापन किया और फिर ट्रैप दल गठित किया।

7000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा 

डीएसपी आनंद चौहान ने बताया कि नगर निगम अधिकारी संजय वेद ने आवेदक भरत सिंगोलिया को वर्ल्ड कप चौराहा पुल के नीचे फोन लगाकर बुलाया फिर जैसे ही भरत ने रिश्वत की शेष राशि 7000 रुपये संजय वेद को दी पहले से तैयार लोकायुक्त पुलिस की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया, टीम ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण धिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।

[dgv_vimeo_video id=”1086354126″]

[dgv_vimeo_video id=”1086354265″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews