इंदौर- बेहतर यातायात के लिए 13 चौराहो पर एमडीटीएस

इंदौर- बेहतर यातायात के लिए 13 चौराहो पर एमडीटीएस

INDORE NEWS : इंदौर में नागरिक सुरक्षा तथा बेहतर यातायात प्रबंधन के लिए पलासिया चौराहा पर इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम का शुभारंभ किया गया। महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा इंदौर के बेहतर ट्रेफ़िक मैनेजमेंट सिस्टम के लिए “इंटीग्रेटेड ट्रेफ़िक मैनेजमेंट सिस्टम” को लेकर पहल की गई थी। नये सिस्टम के तहत इंदौर के 50 चौराहों में से 13 चौराहे ट्रेफ़िक को रीड करेंगे और ट्रेफ़िक उल्लंघन करने के पर चलानी कार्रवाई भी करेंगे।

वॉलंटियर्स ट्रैफिक मित्रों का भी सम्मान 
देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर को ट्रैफ़िक मैनेजमेंट में भी नम्बर 1 बनाने के उद्देश्य से स्मार्ट सिटी इंदौर द्वारा आधुनिक तकनीक से निर्मित इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) के प्रथम चरण का लाइव प्रसारण इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर (ICCC) पर करने के उद्देश्य से नागरिक सुरक्षा तथा बेहतर यातायात प्रबंधन के लिए पलासिया चौराहा पर इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम का शुभारंभ किया गया। महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा शहर के बेहतर यातायात प्रबंधन हेतु अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले हमारे वॉलंटियर्स ट्रैफिक मित्रों को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी, विधायक महेंद्र हार्डिया सहित जनप्रतिनिधि, कलेक्टर इलैया राजा टी, मकरंद देउस्कर, निगमायुक्त हर्षिका सिंह सहित अधिकारी, वोलेंटियर्स, ट्रैफिक मित्रों तथा स्थानीय रहवासियों की उत्साहजनक उपस्थिति रही।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews