Indore: हादसे में एमबीबीएस की मेधावी छात्रा की हुई मौत, सेल्फी के चक्कर मे ओवर ब्रिज से गिरी

indore

इंदौर, आकाश धोलपुरे। मध्यप्रदेश के इंदौर (indore) में शनिवार शाम को एक बड़ा हादसा हो गया यहां के कोरोना से अधिक प्रभावित क्षेत्र सिलिकॉन सिटी में रहने वाली एमबीबीएस की एक छात्रा (mbbs student) उस वक्त काल के गाल में समा गई जब वो सेल्फी (selfie) ले रही थी। घटना की जानकारी पुलिस (police) को लगने के बाद छात्रा के शव को पोस्टमार्टम (postmortem) के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें… VIDEO VIRAL: ठेकेदार पर भड़के MLA- सड़क पर बैठाकर सिर पर डलवाया नाली का कचरा

दरअसल, मध्यप्रदेश के सागर मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस के अंतिम वर्ष की पढ़ाई करने वाली एक छात्रा सेल्फी लेने के चक्कर मे बड़े हादसे का शिकार हो गई। छात्रा का नाम नेहा आरसे बताया जा रहा है जो इंदौर के सिलिकॉन सिटी में रहती थी। दरअसल, छात्रा रोज ही की तरह अपने भाई के साथ राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में स्थित ओवर ब्रिज पर घूमने आई थी लेकिन शनिवार शाम को सेल्फी लेने के चक्कर मे वो अचानक अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज से नीचे गिर पड़ी जिसके चलते उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दे कि हादसे के बाद छात्रा को इलाज के लिए चोइथराम अस्पताल ले जाया गया था लेकिन बुरी तरह जख्मी छात्रा को बचाया नही जा सका। राजेंद्र नगर थाना के सब इंस्पेक्टर अमरसिंह बिजवा ने बताया कि मेडिकल की छात्रा की मौत के बाद उसे जिला अस्पताल पीएम के लिए लाया गया है और प्रथम दृष्टया मामला हादसा ही प्रतीत हो रहा है।

यह भी पढ़ें… MP News: कोरोना बैठक में बोले सीएम शिवराज- Unlock में मिलेगी छूट लेकिन…

इधर, हादसे में जान गंवाने वाली छात्रा नेहा के परिजन खरगोन निवासी रामलाल सैदे की माने तो वो शुरू से ही मेधावी छात्रा रही है और फिलहाल, वह सागर मेडिकल कालेज से एमबीबीएस कर रही थी। कल शाम को नेहा उसके भाई के साथ घूमने आई थी और जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त उसका भाई चिप्स लेने चला गया और इसी दौरान सेल्फी लेने के चलते वह ओवरब्रिज से गिर गई।

फिलहाल, छात्रा की मौत की वजह के पीछे की वजह का पता लगाने में पुलिस जुट गई है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews