Hindi News

Indore Metro Project: नागपुर मॉडल को फॉलो करेगा इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट, पिलर पेंटिंग पर खर्च किए जाएंगे 9 करोड़ रूपए

Written by:Rishabh Namdev
Published:
Indore Metro Project: नागपुर मॉडल को फॉलो करेगा इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट, पिलर पेंटिंग पर खर्च किए जाएंगे 9 करोड़ रूपए

Indore Metro Project: इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट के विकास में एक बड़ा अहम फैसला लिया गया है, जिसके अनुसार अब नागपुर मॉडल को फॉलो करके यहां मेट्रो के मीडिअन को खूबसूरत बनाने का काम किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार इसमें 7 किमी तक के पिलर पर पेंटिंग की जाएगी। जानकारी के अनुसार इसपर लगभग 9 करोड़ रुपये का खर्च होगा। दरअसल आपको बता दें की इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्ट के काम तेजी से चल रहे हैं। जानकारी के मुताबिक अब पिलर और ट्रैक का निर्माण भी पूरा चुका है।

नागपुर मॉडल को किया जाएगा फॉलो:

दरअसल आपको बता दें मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने पिलर पेंटिंग का जिम्मा नगर निगम को दिया है। जिसके बाद निगम अधिकारियों ने दिल्ली, कोलकाता, नागपुर, भोपाल जैसे शहरों के मॉडल को पूरा स्टडी किया है और इसके बाद इंदौर मेट्रो को नागपुर मॉडल पर बनाने का फाइनल किया गया है। हालांकि नागपुर मॉडल की बात की जाए तो इसमें सड़क के दोनों तरफ घनी हरियाली है, और इसके लिए वहां रेलिंग लगाई गई है लेकिन इंदौर में रेलिंग की जरूरत नहीं है।

लवकुश चौराहा पर ब्रिज बनाया जा रहा:

जानकारी के मुताबिक, लवकुश चौराहा पर ब्रिज बनाया जा रहा है। जिसका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। दरअसल ब्रिज के दो हिस्से होने वाले है जिसके बीच में मेट्रो चलेगी। जानकारी दे दें की एक ब्रिज के एक तरफ सुपर कॉरिडोर की तरफ और दूसरी एमआर-10 हिस्से में मेट्रो संचालित होगी। जिसका निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। दरअसल दो ब्रिज बनाने का मुख्य कारण ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखना भी है।

सिंहस्थ में उज्जैन तक चलेगी

वहीं प्रदेश सरकार ने 2028 तक इसे उज्जैन तक चलाने का भी मन बना लिया है जिसके लिए सर्वे सहित अन्य कागजी कार्रवाई भी शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार ने उज्जैन ही नहीं महू और पीथमपुर तक भी मेट्रो चलाने पर काम शुरू कर दिया है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews