
Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में दिन-प्रतिदिन अपराध की संख्या बढ़ती ही जा रही है। जिसके लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई भी की जाती है, लेकिन इसके बावजूद चोरी, डकैती जैसी वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। जिसका एक ताजा आज ही सामने आया है, जब अज्ञात बदमाशों द्वारा एक छात्रा से मोबाइल छीन लिया गया और मौके से फरार हो गए। जब तक छात्र कुछ समझ पाती तब तक वह लोग और दूर निकल चुके थे।
राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का मामला
दरअसल, मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। जब बुधवार की रात एमबीबीएस की छात्रा कहीं जा रही थी। तभी कुछ बदमाश उसका पीछा करते हुए वहां पहुंचे और उसका मोबाइल छीन कर भाग गए। उसके पीछा करने के बाद भी वह अपनी गाड़ी से भाग निकले। आनन फानन में छात्रा तुरंत पुलिस स्टेशन पहुंची। हालांकि, यह पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो चुकी है।
जांच जारी
इस घटना के बाद पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है और टीम का गठन करते हुए वहां लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाला जा रहा है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जल्द ही मोबाइल स्नेचिंग की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही उन पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
[dgv_vimeo_video id=”1008776389″]
इंदौर, शकील अंसारी
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

