
a case of rape of a female passenger has at Singrauli railway station
इंदौर में एक बहू ने अपनी सास और पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है, बहू का आरोप है कि सास और पति ने उससे दहेज की डिमांड करते हुए ना सिर्फ मारा बल्कि उसके बाल भी काट दिए, पीड़िता ने जब इस मामलें की शिकायत महिला थाने में करनी चाही तो सास ने अपने बीजेपी नेता भाईयों के रसूख का इस्तेमाल करते हुए पुलिस पर दवाब बनाया और रिपोर्ट दर्ज न होने देने की कोशिश की। पीड़िता का आरोप है कि सास और पति ने उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर जलाने का भी प्रयास किया है। फिलहाल मामला सामने आने के बाद कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए है।
पुलिस को भी धमकाने के आरोप
इंदौर के महिला थाने पहुंची मोनिका मिश्रा ने बताया कि हिन्दू रीति रिवाज के साथ उसकी शादी देवांश मिश्रा के साथ हुई थी, शादी के कुछ दिन बाद से ही उसे दहेज के लिए तंग किया जाने लगा, उसका पति और सास पुष्पा मिश्रा ने उसे बहुत ज्यादा परेशान करना शुरू किया तो वह अपने मायके आ गई जिसके बाद उसने महिला थाने जाकर सास और पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाने की कोशिश की तो सास के बीजेपी नेता भाईयों ने महिला थाने में दवाब बनाकर रिपोर्ट दर्ज नहीं होने दी और आपसी सहमति का दवाब बनाकर मोनिका को ससुराल आने के लिए मजबूर कर दिया। मोनिका वापस ससुराल आ गई लें फिर कुछ दिन बाद उसकी सास और पति ने उसे जान से मारने की कोशिश की और उसके सिर के बाल काट दिए, पीड़िता एक बार फिर महिला थाने पहुंची तो सास के भाईयों ने न सिर्फ उसे और उसके परिवार को बल्कि थाने में पुलिसकर्मियों को भी धमकाया कि रिपोर्ट दर्ज न करें।
दर्ज हुआ मामला, कांग्रेस का ट्वीट
हालांकि बाद में पीड़िता के साथ आए परिजनों के कहने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, वही आरोपी सास और पति दोनों फरार हो गए है, मामला सामने आने के बाद कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए है कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बात करने वाली इस सरकार में बेटियों का यह हाल किया जा रहा है। कांग्रेस मीडिया विभाग की उपाध्यक्ष संगीता शर्मा ने ट्वीट किया है कि मुख्यमंत्री जी बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ! जैसे नारे आपके मुंह से शोभा नहीं देते। पहले भाजपा नेताओं से तो बेटियां बचाओ।
मुख्यमंत्री जी बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ!
जैसे नारे आपके मुंह से शोभा नहीं देते। पहले भाजपा नेताओं से तो बेटियां बचाओ? इंदौर के भाजपा पार्षद की पत्नी के सास और ननंद ने सिर बाल काट दिए! कारण दहेज ना देना बताया जा रहा है।@OfficeOfKNath @drnarottammisra @OfficeofSSC— Sangeeta Sharma🇮🇳 (@SangeetaCongres) February 10, 2023
