
ICSE Board 10th Exam Results 2024 : इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE) बोर्ड की परीक्षा देने वाले छात्रों का इंतजार अब खत्म हो चुका है। दरअसल, बोर्ड ने 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। जिसमें इंदौर की मुबारका ने कमाल करते हुए 97% अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है जोकि डॉक्टर अली हुसैन लॉरेंस इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा है। इससे पूरे स्कूल परिसर और परिवार में खुशियों का माहौल बना हुआ है।
मेहनत से मिली सफलता
रिजल्ट आने के बाद छात्रा के माता-पिता मिठाई खिलाकर अपनी खुशियां जाहिर कर रहे हैं। बता दें कि कड़ी मेहनत और मशक्कत के बाद इस सफलता को हासिल करने के बाद भविष्य में मुबारका डॉक्टर बनना चाहती है, जिसके लिए वह नीट में तैयारी करेगी। दरअसल, इस सफलता के लिए छात्रा ने स्कूल शिक्षकों और स्टॉफ को इसके लिए धन्यवाद दिया है, जिन्होंने उसका साथ दिया। उसका हौसला बढ़ाया है। छात्रा ने आगे मीडिया से बातचीत के दौरान यह कहा कि पिता डॉक्टर हैं और मम्मी मार्केटिंग फील्ड में है। दोनों ने ही परीक्षा के दौरान फूल सपोर्ट किया। इसके अलावा, उसने बताया कि उसके पास खुद का मोबाइल भी नहीं और ना ही घर में टीवी है। ऐसे में वह ध्यान लगाकर पढ़ाई करती थी।
मां ने जताई खुशी
वहीं, मुबारका की मां ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बेटी के इस मुकाम पर पहुंचने से वह बहुत खुश हैं। आगे उन्होंने बताया कि पढ़ाई के दौरान कभी-कभी हमें उसे रोकना भी पड़ता था ताकि उसे दिमागी तौर पर शांति और सुकून मिल सके। स्कूल से आने के बाद देर रात 10 बजे तक छात्रा ने पढ़ाई की है, जिसका परिणाम आज हमें देखने को मिला है। छात्र की माता ने यह भी कहा कि उसकी पढ़ाई और मेहनत को लेकर हमें जो उम्मीद थी उसपर हमारी बेटी खरी उतरी है।
[dgv_vimeo_video id=”943586664″]
[dgv_vimeo_video id=”943588104″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

