
Indore Bhagirathpura Drinking Water
इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पेयजल की समस्या के कारण उत्पन्न स्वास्थ्य संकट के बीच प्रशासन ने राहत कार्य तेज कर दिए गए हैं। नगर निगम ने क्षेत्र में साफ पानी के टैंकर भेजे हैं। जिला कलेक्टर शिवम वर्मा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और जलापूर्ति व्यवस्था की निगरानी की।
कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में जल आपूर्ति लाइनों का सर्वे किया जा रहा है तथा पाइपलाइनों में क्लोरीन की डोजिंग और नियमित टेस्टिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि कई घरों में पहले से संग्रहित पानी मौजूद है, ऐसे टैंकों की भी सफाई कराकर क्लोरीन मिलाया जाएगा, ताकि किसी भी तरह के संक्रमण की आशंका को रोका जा सके।
नगर निगम ने भागीरथपुरा इलाके में भेजे पानी के टैंकर
इंदौर में गंदे पानी की सप्लाई के बाद उपजे संकट के बाद प्रशासन अब एक्शन में है। नगर निगम द्वारा भागीरथपुरा इलाके में पीने के पानी के टैंकर भेजे गए हैं। कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा है कि क्षेत्र में जल आपूर्ति लाइनों का सर्वे किया जा रहा है तथा पाइपलाइनों में क्लोरीन की डोजिंग और नियमित टेस्टिंग की जा रही है। एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जिन घरों में पहले से पानी संग्रहित है, उनके टैंकों की भी सफाई कराकर क्लोरिनेशन कराया जाएगा।
कलेक्टर ने लिया स्थिति का जायजा
कलेक्टर शिवम वर्मा ने लोगों से अपील की है कि वे फिलहाल वे सिर्फ नगर निगम के टैंकरों से उपलब्ध कराए जा रहे पानी का ही उपयोग करें और उसे अच्छी तरह उबालने के बाद ही पीने या घरेलू कार्यों में लें। उन्होंने कहा कि टैंकरों के पानी में किसी प्रकार की गंध या रंग नहीं पाया गया है, इसके बावजूद एहतियातन उसकी जांच कराई जा रही है। नगर निगम का कहना है कि दूषित पानी के स्रोत की पहचान कर उसे जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाएगा। तब तक प्रभावित इलाकों में टैंकरों के माध्यम से सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था जारी रहेगी। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी समस्या की सूचना तत्काल नगर निगम या जिला प्रशासन को देने की अपील की है।
#WATCH इंदौर, मध्य प्रदेश: दूषित पानी की समस्या के चलते नगर निगम ने भागीरथपुरा इलाके में पानी के टैंकर भेजे हैं। जिला कलेक्टर शिवम वर्मा ने स्थिति का जायजा भी लिया। https://t.co/W2E9kTdG4R pic.twitter.com/7C8ysGcvCV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 3, 2026
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

