इंदौर नगर निगम फर्ज़ी बिल घोटाले में ED के छापों के बाद कांग्रेस की मांग, कहा ‘छोटी-छोटी मछलियाँ नहीं, बड़े-बड़े मगरमच्छों को भी पकड़ें’

केके मिश्रा ने कहा है कि अब जब ईडी ने कार्रवाई शुरु की है तो इस मामले में सिर्फ़ खानापूर्ति न की जाए। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि यदि हाथ लगा कोई बड़ा मगरमच्छ “भाजपा की वॉशिंग मशीन” में धुलकर उज्जवल होने की कोशिश भी करे तो उसे क्लिनचिट मत दे देना।
KK Mishra

EOW Corruption Allegations KK Mishra

Indore Municipal Corporation fake billing scam : इंदौर नगर निगम में 150 करोड़ रुपये के बिल फर्जी  घोटाला मामले में सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 18 आरोपियों के ठिकानों पर छापा मारा। देर शाम तक ये कार्रवाई जारी रही। अब इसे लेकर कांग्रेस ने कहा है कि जब ईडी ने कार्रवाई शुरु की है तो इसे अंजाम तक पहुँचाया जाए और इसमें शामिल ‘बड़े मगरमच्छों’ को भी पकड़ा जाए।

ईडी की कार्रवाई

इस घोटाले को लेकर कांग्रेस शुरु से ही हमलावर है। बता दें कि इस मामले में इंजीनियर अभय राठौर जेल में है वही अन्य चार आरोपी फ़रार है। पुलिस ने 16 अप्रैल से 28 मई तक सात एफआईआर दर्ज की है। वहीं एक दिन पहले ईडी ने आरोपियों के ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। ईडी के क़रीब 60 अफ़सरों की टीम देर रात तक कार्रवाई में जुटी रही।

कांग्रेस ने की मांग 

इस मामले में अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के मीडिया सलाहकार केके मिश्रा ने कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि ‘इंदौर नगर पालिक निगम में क़रीब 150 करोड़ रू. के हुए फ़र्जी बिल घोटाले में अब “आज के भगवान ED” का भी मंगल प्रवेश। हे प्रभु ,अब आप आदरपूर्वक पधार ही गए हैं, तो सादर आग्रह है कि कृपापूर्वक छोटी-छोटी मछलियां नहीं,बड़े-बड़े मगरमच्छों को भी पकड़ना। लोकहित में एक विशेष आग्रह और! यदि हाथ लगा कोई बड़ा मगरमच्छ “भाजपा की वॉशिंग मशीन” में धुलकर उज्जवल होने की कोशिश भी करे तो उसे क्लिनचिट मत दे देना?’ इस तरह अब कांग्रेस ने इस मामले में लिप्त बड़े लोगों पर भी कार्रवाई की मांग की है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews