
Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में नगर निगम एक बार फिर एक्शन में नजर आने लगा है जहाँ नगर निगम के अमले के द्वारा सड़क पर ठेले लगाने वाले और फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को निगम की टीम ने शहर के लोहार पट्टी और रानीपुर में अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। इस कार्रवाई के दौरान कुछ व्यापारियों की नाराजगी भी देखी गई मगर रिमूवल दस्ता के आगे किसी की भी न चली।
क्या है पूरा मामला
भारतवर्ष में सफाई में नंबर एक पर इंदौर अब हर क्षेत्र में नंबर एक पर आए इसके प्रयास निरंतर जारी है इंदौर नगर निगम भी शहर को स्वच्छ बनाने के साथ-साथ ट्रैफिक में भी नंबर वन बनाने के सतत प्रयास किए जा रहे है और इसी के चलते इंदौर नगर निगम का रिमूवल दस्ता भी महापौर के दिशा निर्देशन में पूरे शहर में बाजारों में दुकानों के बाहर रखे ऐसे सामान जिससे यातायात प्रभावित होता है ऐसे बाजारों में पहले समझाइश दी जाती है और फिर दिए गए समय पर नगर निगम के संबंधित विभाग के कर्मचारी बाजारों में पहुंचकर सड़कों पर रखे सामान को उठाने की कार्रवाई करते हैं।
[dgv_vimeo_video id=”896554847″]

इसी के चलते बुधवार को शहर के दो अलग-अलग क्षेत्र लोहार पट्टी और रानीपुरा में यह कार्रवाई को अंजाम दिया गया है इस कार्रवाई के दौरान निगम कर्मचारियों को दुकानदारों के आक्रोश का सामना भी करना पड़ा लेकिन बड़ी हिम्मत से जुटे निगम कर्मियों ने मिले दिशा निर्देश का पालन करते हुए अपने काम को अंजाम दिया।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”896555144″]
