बकायादारों को नोटिस भेजेगा इंदौर नगर निगम, आर्थिक सुधार के लिए उठाया जाएगा बड़ा कदम

बकायादारों को नोटिस भेजेगा इंदौर नगर निगम, आर्थिक सुधार के लिए उठाया जाएगा बड़ा कदम

Indore Municipal Corporation : नगर निगम ने अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए बकायादारों को नोटिस भेजने का निर्णय लिया है। इस दिशा में पहल करते हुए, नगर निगम ने राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक आयोजित की है। इसमें पार्किंग, संपत्ति कर, और आवासीय जमीन के व्यावसायिक उपयोग पर विचार-विमर्श किया गया है। दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव, एमआईसी सदस्य निरंजनसिंह चौहान, राजेश उदावत, राकेश जैन, अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा, आरएस देवड़ा भी इस बैठक में उपस्थित रहे।

कैसे होगा सुधार?

बकायादारों को नोटिस: शहर में बकायादारों को नोटिस भेजकर उन्हें चुकाने के लिए कदम उठाए जाएंगे।
राजस्व की बकाया सूची पर जाँच: शासकीय विभागों की राजस्व बकाया सूची की जाँच की जाएगी, जिससे नगर निगम की आय में वृद्धि हो सके।
नए खाते खोलना: नवीन संपत्तियों के खाते खोलने के साथ ही नए खातों से राजस्व प्राप्ति की सूची पर बातचीत होगी।
बिना अनुमति के व्यावसायिक उपयोग की जाँच: आवासीय उपयोग की अनुमति के बावजूद जहां व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है, उन तमाम संपत्तियों का सर्वे नगर निगम द्वारा किया जाएगा।

बैठक में हुई चर्चा

इस दौरान महापौर भार्गव ने इस बैठक में शासकीय विभागों की राजस्व की बकाया लिस्ट तैयार करवाई और उसपर चर्चा करते हुए, जलकर के बकायादारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा भी की। उन्होंने जीआईएस सर्वे पर भी ध्यान केंद्रित किया और नए खातों के खोलने के प्रक्रिया पर चर्चा की।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews