Indore News: 18 लाख वोटर्स आज करेंगे 19 महापौर और 341 पार्षद पद के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला

indore news

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण की वोटिंग आज 6 जुलाई से होने जा रही है।इसमें आज इंदौर नगर निगम में महापौर पद के 19 तथा पार्षद पदों के 341 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 18 लाख 35 हजार अधिक मतदाता करेंगे।मतदान के लिए शहर में 2250 मतदान केंद्र बनाए गए है । नगरीय निर्वाचन के लिये सभी आवश्यक प्रबंध किये गये है। सुरक्षा के भी माकुल इंतजाम रखे गये हैं। मतदाताओं से निर्भीक, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण रूप से मतदान करने की अपील की गई है।

यह भी पढ़े.. MPPSC 2021: उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, रिक्त पदों की संख्या बढ़ी, शुद्धि पत्र जारी, अब 290 पदों पर होगी भर्ती

दरअसल इंदौर नगर निगम सहित जिले की सभी आठों नगर परिषदों में आज मतदान होगा। इंदौर नगर निगम के महापौर पद के लिये 19 तथा पार्षद पदों के लिये 341 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के माध्यम से होगा। इंदौर नगर निगम क्षेत्र में 18 लाख 35 हजार 316 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। मतदान के लिये 2 हजार 250 मतदान केन्द्र बनाये गये है। मतदान दल अपने-अपने मतदान केन्द्रों पर पहुंच चुके हैं। मतदान दलों को आज वाटर प्रूफ डोम के तले टेबल-कुर्सियों पर बैठाकर सुव्यवस्था के साथ मतदान सामग्री वितरित की गई।

यह भी पढ़े.. MP में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 6 शासकीय कर्मचारी निलंबित, 3 अधिकारियों पर भी गिरी गाज

इंदौर कलेक्टर  मनीष सिंह ने बताया कि 10 हजार से अधिक कर्मचारी चुनावी ड्यूटी में लगाए गए हैं। नगर निगम क्षेत्र में 2250 मतदान दल बनाए गए, जो अपनी-अपनी सामग्रियों को लेकर बसों में बैठकर मतदान केन्द्रों की ओर रवाना हुए। इन दलों को ले जाने-लाने के लिए 412 बसों की व्यवस्थाएं की गई। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों जिसमें बैलेट यूनिट तथा कंट्रोल यूनिट शामिल है, के साथ-साथ अमिट स्याही सहित अन्य सामग्री वितरित की गई। स्टेडियम के अंदर इन सामग्रियों को टैबलों तक पहुंचाने के लिए ठेलों के साथ-साथ पहली बार इलेक्ट्रिक वाहनों का भी उपयोग किया गया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews