
Indore Crime News : मध्य प्रदेश की इंदौर नारकोटिक्स विभाग ने कार्रवाई करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनके पास से 30 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी मिले हैं। फिलहाल, दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
डीआईजी ने दी ये जानकारी
दरअसल, नारकोटिक्स विभाग को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि 2 व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर मांगलिया की तरफ आ रहे हैं। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम का गठन किया गया और मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान बाइक सवार दो व्यक्तियों की तलाशी लेने पर अवैध मादक पदार्थ एचडी मिली। दोनों आरोपियों की पहचान सन्नवर निवासी शाजापुर और जावेद निवासी भोपील के रूप में की गई है। फिलहाल, उनसे पूछताछ की जा रही है कि आखिर वह इसे कहां से लाकर किसके पास पहुंचाने जा रहे थे- महेशचंद जैन, डीआईजी, नारकोटिक्स विभाग
चलाया जा रहा “ऑपरेशन क्लो”
बता दें कि शहर में इन दिनों अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और उनके सेवन के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इससे निपटने के लिए पुलिस द्वारा “ऑपरेशन क्लो” चलाया जा रहा है। जिसके तहत कई छापेमारी और गिरफ्तारी की गई हैं। इस दौरान तस्करी के मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की गई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आगे भी इस तरह का अभियान जारी रहेगा।
[dgv_vimeo_video id=”1001575211″]
इंदौर, शकील अंसारी
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

