इंदौर: खालसा कॉलेज विवाद पर नरोत्तम मिश्रा का बयान, कॉंग्रेस और कमलनाथ पर कसा तंज, कही ये बात

narottam mishra

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। मंगलवार यानि आज इंदौर (Indore) के खालसा कॉलेज में गुरुनानक जयंती कार्यक्रम के दौरान कमलनाथ (Kamalnath) और कॉंग्रेस का जमकर विरोध हुआ है। उनके खिलाफ नारे भी लगाए गए। इस मामले को लेकर नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया है। मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए राज्य गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने कॉंग्रेस और कमलनाथ पर तंज भी कसा। उन्होनें कहा की इंदौर के खालसा कॉलेज में जो भी हुआ बहुत दुखद और शर्मनाक है। गृहमंत्री ने इस विवाद की तुलना पुरातन काल से की और कहा की, ” पुरातन काल में जैसे साधु-संतों के यज्ञ में असुरी शक्तियां विघ्न डालती है, वैसा ही आचरण आज किया गया है।” उन्होनें आगे कॉंग्रेस पर तंज कसते हुए कहा की, “1984 के नरसंहार के आरोपियों से और उम्मीद भी क्या की जा सकती है।”

[dgv_vimeo_video id=”768565671″]

बता दें की 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के मर्डर के बाद भड़के दंगों के कारण कई सिखों की हत्या हुई थी। इस दंगे में कमलनाथ का नाम भी सामने आया था। उनपर दंगा भड़काने के आरोप लगाए गए थे। हालांकि कमलनाथ ने इस बात से इंकार कर दिया था। लेकिन अब तक सालों पुराने दंगे और नुकसान की चिंगारी बरकरार है, जिसके लिए लोगों ने आज इंदौर के जब रागी जत्था में नाराजगी भी जाहीर की है।

यह भी पढ़ें…पोस्ट ऑफिस के ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, बदलने जा रहा है ये नियम, इन लोगों को देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज, पढ़ें पूरी खबर

दरअसल, आज दोपहर को पूर्व मुख्यमंत्री इंदौर के खालसा स्टेडियम में सीख समाज द्वारा आयोजित की गई गुरुनानक जयंती के कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान मुख्य कीर्तनकार मनप्रीत सिंह कंपूरी ने भरी सभा में कमलनाथ के कार्यक्रम में शामिल होने पर विरोध जताया और खरी-खोटी सुन दी। उन्होनें यह भी कह डाला की वो कभी इंदौर नहीं आएंगे। हालांकि कुछ कॉंग्रेसियों ने बचाव की कोशिश की, लेकिन नाकामयाब रहे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews