
Indore News : मध्य प्रदेश का इंदौर सफाई के लिए देश का सबसे स्वच्छ शहर है। ऐसे में यहां कि यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए जिला प्रशासन ने लंबी दूरी की बसों का संचालन शहर के बाहर से करने के आदेश दिए है। इसके लिए प्रशासन द्वारा नायता मुंडला में बस स्टैंड भी तैयार किया गया है। केवल इतना ही नहीं, इस रास्ते को भी दुरुस्त किया गया है।
बसों का संचालन 8 सितंबर से शुरू
बता दें कि कलेक्टर आशीष सिंह ने आगामी 8 सितंबर से नए बस स्टैंड से बसों का संचालन शुरू करने के आदेश दिए हैं। शुरू होने वाले नए बस स्टैंड में सुविधा और काम को देखने के लिए कलेक्टर नगर निगम कमिश्नर सहित वरिष्ठ अधिकारियों मुंडला बस स्टैंड का दौरा किया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
कलेक्टर ने दिए आदेश
कलेक्टर आशीष सिंह के मुताबिक, नए बस स्टैंड से इंदौर से महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में जाने वाली बसों का संचालन यहीं से किया जाएगा। जल्द ही अन्य बसों को भी शहर के बाहर से संचालित करने के लिए काम किया जाएगा, ताकि शहर का यातायात सुचारू रूप से चल सके। फिलहाल, कलेक्टर ने नगर निगम सहित सभी विभागों को नए बस स्टैंड पर सभी व्यवस्था को जल्द से जल्द पूरा करने के आदेश दिए हैं।
[dgv_vimeo_video id=”1006559562″]
इंदौर, शकील अंसारी
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

