Indore News : डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाने वाले अंतराज्यीय गैंग के 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार

दोनों आरोपियों ने महिला फरियादी के साथ डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ऑनलाइन ठगी की वारदात करना स्वीकार किया, अतः आरोपियों के अकाउंट से 9 लाख रुपए भी मिले।
indore crime branch

Indore News : इंदौर कमिश्नरेट में लोगों से छलकपट कर अवैध लाभ अर्जित करते हुए आर्थिक ठगी करने वाले एवं सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट व हैकिंग करने वाले अपराधियों की पहचान कर विधिसंगत कार्रवाई करते हुये उनकी धरपकड़ करने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में प्रभावी कार्रवाई लगातार की जा रही है। इसी क्रम में क्राईम ब्रांच ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मनी लॉन्ड्रिंग केस में फ़ंसाने की धमकी देते थे।आरोपियों पर जयपुर में भी पहले केस दर्ज हो चुका है। क्राइम ब्रांच आरोपियों को साइबर टीम की मदद से पकड़कर इंदौर लाई है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

क्या है पूरा मामला

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच इंदौर के द्वारा राजस्थान पुलिस को साथ लेकर आरोपी मुस्तफा बोहरा पिता हुसैन अली निवासी खातीवाला टैंक इंदौर, अरशद पिता अनवर खान उम्र 23 साल निवासी चंदन नगर इंदौर को हिरासत में लिया। आरोपियों से सख्ती से पूछताछ करने पर बताया कि आरोपी अरशद की जेल रोड स्थित मोबाइल शॉप थी एवं आरोपी मुस्तफा की खातीवाला टैंक स्थित जहां पर कार्य करते–करते मोबाइल एवं सिमकार्ड के संबंध कई जानकारी प्रात की ओर आरोपी मुस्तफा 12 वी पास एवं अरशद 10 कक्षा पास है, और उक्त आरोपी के indusdand bank, yes bank, Au bank, cosmos bank आदि का उपयोग कर लाखों की ठगी की वारदात को अंजाम दिया साथ ही पूछताछ में बताया कि सेकडो लोगो कॉल करते है उनमें से जो बातो में आ जाता था उसको ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाते थे, अभी तक कई लोगो के साथ डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लाखों की ठगी करना स्वीकार किया है जिसकी जांच की जा रही है, एवं आरोपी अरशद ठेके एवं कमिशन पर बैंक अकाउंट प्राप्त करता था जिसके संबंध में पुलिस जांच कर रही है।

indore news indore news

दोनों आरोपियों ने महिला फरियादी के साथ डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ऑनलाइन ठगी की वारदात करना स्वीकार किया, अतः आरोपियों के अकाउंट से 9 लाख रुपए भी मिले जिसकी जब्ती एवं गिरफ्तारी सहित अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जयपुर (राजस्थान) पुलिस के द्वारा की जा रही है। अन्य बड़े खुलासे होने की भी संभावना है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews