इंदौर में नाबालिग का अपहरण के पीछे था ये राज, पुलिस नाबालिग को तकनीक के सहारे ढूंढने में रही कामयाब

इंदौर में नाबालिग का अपहरण के पीछे था ये राज, पुलिस नाबालिग को तकनीक के सहारे ढूंढने में रही कामयाब

इंदौर, आकाश धोलपुरे| इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के शिवालय में चौकीदारी करने वाली एक महिला के 17 साल के बच्चे को शनिवार शाम को कुछ लोग डरा कर घर से उठा ले गए। जिसके बाद दुर्गा चौहान नामक महिला ने बेटे के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। इधर, पुलिस को तफ्तीश में पता चला कि जिस नाबालिग लड़के का अपहरण हुआ है उसका चाचा किसी युवती को भगाकर ले गया है जिसके बाद बदले की भावना से नाबालिग को लोग उठाकर ले गए। हालांकि पुलिस ने तकनीक का इस्तेमाल कर बच्चे को कब्जे से छुड़ा लिया है। पुलिस की माने तो तफ्तीश जारी है। इधर, नाबालिग की माँ ने कहा कि वो और उसका परिवार मजदूरी करता है और कल शाम को अचानक 5 लोग उसके घर पर आए और बच्चे को कार में बिठाकर ले गए थे।

चाचा द्वारा दूसरी जाती की महिला को भगाकर ले जाने का खामियाजा उसके 17 वर्षीय भतीजे को भुगतान पड़ा। दरअसल महिला के परिजन नाबालिग बच्चे का अपहरण कर ले गए। सूचना मिलते ही राजेन्द्र नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अपहत बालक को धामनोद के पास से बरामद कर लिया हे। पुलिस अपहरणकर्ताओं को तलाश रही है।

दरअसल, पूरी घटना इंदौर के राजेन्द्र नगर क्षेत्र में रहने वाले 17 वर्षीय नाबालिग लड़के के साथ घटी जिसे कार में सवार होकर आए पांच लोग अपहरण कर ले गए थे। जिसकी शिकायत बच्चे के परिजनों ने थाने पर दर्ज कराई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू की। बच्चे के अपहरण के पीछे जो कहानी सामने आई, वो काफी दिलचस्प है। दरअसल अपहृत बालक का चाचा दिनेश चौहान किसी दूसरी जाति की महिला को प्रेम प्रसंग के चक्कर में भगा कर ले आया था। जिसके बाद महिला के परिजन इंदौर पहुंचे और दिनेश के घर जाकर महिला के बारे में पूछा और उसके भतीजे का अपहरण कर अपने साथ ले गए।

इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए राजेन्द्र नगर थाना पुलिस ने तकनीकी का उपयोग करते हुए अपहत बच्चे को धामनोद के पास से बरामद कर लिया। फिलहाल,राजेन्द्र नगर पुलिस बच्चे के अपहरणकर्ताओं की तलाश कर रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews