
Indore News : इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने एक सहकारिता निरीक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है आरोपी द्वारा एनओसी प्रदान करने के लिए डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी जिसकी पहली किस्त लेते ही लोकायुक्त ने उसे धर लिया।
यह है मामला
दरअसल, कुशाग्र शर्मा निवासी सांवरिया नगर ने लोकायुक्त को शिकायत की थी कि उन्हें विश्वास गृह निर्माण समिति में महेश राजपूत से एक प्लॉट खरीदा था जिनकी रजिस्ट्री के लिए उन्हें एनओसी की आवश्यकता थी एनओसी प्रदान करने के लिए विश्वास गृह निर्माण समिति के सहकारिता निरीक्षक प्रवीण जैन द्वारा डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत मांगी जा रही थी जिसकी शिकायत कुशाग्र शर्मा ने लोकायुक्त को की थी।

वहीं शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने पूरा जाल बिछाया और रिश्वत की पहली किस्त ₹50000 रुपए लेते हुए सहकारिता निरीक्षक प्रवीण जैन को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”861701350″]
