Indore News: 3 दिवसीय जत्रा का आज हुआ समापन, हजारों परिवारों ने लावणी नृत्य और व्यंजनों का लिया आनंद

Indore News: 3 दिवसीय जत्रा का आज हुआ समापन, हजारों परिवारों ने लावणी नृत्य और व्यंजनों का लिया आनंद

Indore News : इंदौर में मराठी सोशल ग्रुप द्वारा 3 दिवसीय जत्रा का आयोजन किया गया। जिसके पहले ही दिन स्वाद और संस्कृति प्रेमियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इसी कड़ी में 3 दिन तक लावणी और स्वाद के उत्सव का आज समापन हुआ। बता दें कि इस जत्रा का आयोजन गांधी हॉल परिसर में किया गया था जो कि कई सालों से आयोजित किया जा रहा है।

लोगों का मिला अच्छा रिस्पॉन्स

संस्था के सुधीर दांडेकर और राजेश शाह ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी इंदौरवासियों ने जत्रा को अच्छा रिस्पांस दिया है। बता दें कि संस्था द्वारा नि:शक्त दिव्यांग और वृद्धजन के संस्था द्वारा मेन गेट से जत्रा परिसर तक पहुंचने के लिए व्यवस्था की गई थी। फूड झोन की तृप्ति महाजन और सुमेधा बावकर ने बताया कि स्वाद प्रेमियों का पहले दिन दोपहर से आना शुरू हो गया था और 3 दिनो तक खूब रिस्पॉन्स मिला।

हजारों परिवार ने की शिरकत

बता दें कि इस आयोजन में अप्सरा आली, जाऊ देना, माला आदि ने लावणी की शानदार प्रस्तुति दी। लावणी एक पूर्वाची और लोकप्रिय भारतीय गीत और नृत्य रूप है, जो आमतौर पर महिलाएँ पेश करती हैं और इसमें गतिविधियाँ, गीत और नृत्य का मिश्रण होता है। इस 3 दिवसीय कार्यक्रम में शहर के हजारों परिवार ने शिरकत की।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews