Indore News : चाकू की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

indore police

Indore News : इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में 15 तारीख को फरियादी मनोज द्वारा स्वयं के साथ चाकू दिखाकर हुई लूट की घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लेने के बाद पुलिस तेजाजी नगर ने घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि तेजाजी नगर थाना प्रभारी करण दीप सिंह ने पिछले दिनों हुई चाकू दिखाकर लूट की वारदात में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे नकद रुपए जप्त होना बताया है। थाना प्रभारी के अनुसार, फरियादी मनोज द्वारा थाने पर उपस्थित होकर जानकारी दी गई थी। कि चाकू की नोंक पर अज्ञात आरोपियों द्वारा नकद रुपए और फिर एक ₹11000 का ट्रांजैक्शन कराया गया है। आरोपियों ने फरियादी की सोने की चेन, चांदी का ब्रेसलेट भी उतरा लिया था। मुकदमा दर्ज कर लेने के बाद किए गए ऑनलाइन ट्रांजैक्शन से पहले सबूत हाथ आया और मामला सुलझता गया। घटना में शामिल चार आरोपी पुलिस की पकड में है।

आईपीएस करण दीप सिंह ने कहा कि आरोपियों को लेकर इस बात की जानकारी भी सामने आई की। नशे की लत को पूरा करने के लिए घटना को कारित करना कुबूल किया है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews