Indore News : 4R कांसेप्ट से इंदौर बनेगा प्लास्टिक फ्री सिटी।

Indore News : 4R कांसेप्ट से इंदौर बनेगा प्लास्टिक फ्री सिटी।

इंदौर, डेस्क रिर्पोट। इंदौर नगर निगम ने स्वच्छता सर्वेक्षण के पांचवें चरण में 4 आर कंसेप्ट को नई ऊंचाइयां दी थी। इंदौर नगर निगम अब स्वच्छता सर्वेक्षण के छठवें चरण में इसी कंसेप्ट को अपग्रेड करने जा रहा है। इसके लिए नगर निगम एक ओर शहर के प्रमुख चौराहों को जहां वेस्ट मटेरियल से सुसज्जित करेगा तो वहीं दूसरी तरफ 4R कंसेप्ट की मदद से प्लास्टिक फ्री सिटी का भी संदेश दिया जाएगा ।

Scholarship: MP के छात्रों को बड़ी राहत, प्राचार्य को जारी हुए ये निर्देश, हो सकती है कार्रवाई

इंदौर नगर निगम स्वच्छता सर्वेक्षण में अपने अभियानों को नवाचार के जरिए प्रस्तुत करता है, जिसका सीधा और सकारात्मक असर सर्वे के दौरान देखने को मिलता है। इसी कड़ी को अब नगर निगम स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में भी अपडेट करना जा रहा है। निगम ने स्वच्छता सर्वेक्षण के पांचवें चरण में 4 आर (4R) कंसेप्ट को बेहतर तरीके से अमलीजामा पहनाया था, इसके लिए निगम ने शहर के दो ऐसे गार्डनों को तैयार किया था जिन्हें वेस्ट मटेरियल से सजाया गया था। अब इसी थीम को आगे बढ़ाते हुए निगम शहर के प्रमुख चौराहों पर ऐसे स्ट्रक्चर तैयार करेगा जो वेस्ट मटेरियल से तैयार किए गए हैं। इन स्ट्रक्चर के साथ नगर निगम प्लास्टिक फ्री शहर का भी संदेश देगा। आपको बता दें जो स्ट्रक्चर तैयार किए जाएंगे उनमें प्लास्टिक वेस्ट का उपयोग किया जाएगा।

[dgv_vimeo_video id=”652777556″]

[dgv_vimeo_video id=”652777905″]

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews