Indore News : अपराधों का गढ़ बन रही आर्थिक राजधानी इंदौर में सनसनी केस मामला सामने आया हैं जहां पुलिस ने अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी सहित तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि यह पूरा मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र का है। जहां देर रात पुलिस ने खून में लटपथ सुनसान इलाके की झाड़ियां में एक युवक के शव को बरामद किया था। जिसे चाकू और ब्लेड से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। घटनास्थल के पास पुलिस ने कुछ सीसीटीवी फुटेज भी बरामद किए हैं। जिसमें कुछ संदिग्ध नजर आ रहे थे। इस मामले में पुलिस ने बीते 6 घंटे के भीतर ही इस हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाते हुए मृतक की पहचान कर हत्याकांड में जुड़े मुख्य आरोपी सहित तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि मृतक तौसीफ अहमद मूलता लखनऊ का रहने वाला है। उसकी इंदौर में एक महिला से उसकी व्हाट्सएप के माध्यम से दोस्ती हुई थी।
हत्या में मुख्य आरोपी अंश को उसकी महिला मित्र ने कहा कि सोशल मीडिया के जरिए मेरी जिससे दोस्ती हुई है। मैं अब उससे बात नहीं करना चाहती, मिलना नहीं चाहती, वह मुझे परेशान करता है। महिला के इतना कहने पर आरोपी अंश ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर लखनऊ निवासी तौसीफ पर धारदार हथियारों से हमला करते हुए उसे मौत की नींद सुला दिया। हत्या करने वाले पुलिस को गुमराह करने के लिए शव को भी छुपाने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन पुलिस ने शव को ढूंढ निकाला और फिर शुरू की मामले की पड़ताल घटना में शामिल अंश के हाथ आने के बाद जब उससे पूछताछ की गई। तो उसने अपना गुनाह कबूल किया। और अपने अन्य तीन नाबालिग साथियों की जानकारी भी इस घटना में शामिल होने की दी। आरोपियों के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया। चाकू व ब्लड और अन्य धारदार हथियार मृतक का मोबाइल बरामद किया है। घटना में महिला की संलिप्त भी सामने आई है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। महिला के हाथ आ जाने के बाद ही हत्याकांड में और भी कई राज फाश होंगे।
[dgv_vimeo_video id=”919616526″]
डीसीपी आदित्य मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि हत्याकांड के 6 घंटे के बाद पुलिस ने हत्या करने वालों को गिरफ्तार कर लिया है। सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंची है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”919614812″]
