Indore News : शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर 68 लाख ठगे, आरोपी गिरफ्तार

indore

Indore News : शेयर बाजार में कई गुना मुनाफा दिलाने का झांसा देकर निवेश के नाम पर एक फरियादी से 68 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला इंदौर क्राइम ब्रांच में दर्ज हुआ है। क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी के अनुसार फरियादी इंदौर का ही रहने वाला है। बता दें कि एडवाइजरी कंपनी के आरोपी ने रुपया दुगना करने का लालच देते हुए फरियादी को ठगा है फरियादी की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है जिससे पूछताछ की जा रही है।

यह हैं मामला

फरियादी ने जानकारी देते हुए बताया कि शेयर मार्केट में निवेश कर मोटा लाभ कमाने का बोलकर हमसे पैसा निवेश करवाया। पहले कुछ प्रॉफिट दिया, फिर बड़ा निवेश करवाकर फोन बंद कर लिए। क्राइम ब्रांच के पास एक-एक कर कई शिकायतें पहुंचीं। किसी से दो लाख तो किसी से 15 लाख रुपए जमा करवाए थे। पुलिस ने नंबर के आधार पर आरोपी का पता लगाया और फिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसके बैंक खातों की जानकारी जुटा रही है, ताकि उनको फ्रीज किया जा सके।

क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी ने बताया कि जांच में पता चला कि आरोपी दो साल से ऑनलाइन एडवाइजरी कंपनी चला रहा था। पुलिस इस पूरे मामले में जाँच कर रही है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”861212951″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews