Indore News : होली पर फार्म हाउस में नशा पार्टी करते 9 गिरफ्तार, Dry day पर कर रहे थे पार्टी

Indore News : होली पर फार्म हाउस में नशा पार्टी करते 9 गिरफ्तार, Dry day पर कर रहे थे पार्टी

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। Indore यूं तो एक अनुशासित शहर है लेकिन कुछेक लोग ऐसे भी हैं जो शासन-प्रशासन के आदेशों का उल्लंघन करने में ही अपनी खासियत मानते हैं। दरअसल, इंदौर में संडे लॉक डाउन ऊपर से होली को लेकर घोषित ड्राई डे (Dry day) का माखौल उड़ाने के लिए कुछ लोगो ने कोविड नियमों को भी धता बताकर एक फार्म हाउस पर होली पर नशाख़ोरी शुरू कर दी।

ये भी देखिये – अवैध महुआ शराब पर चितरंगी पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 65 लीटर शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

नशे के आदी नशाखोरों ने शराब और कबाब के साथ हुक्के व ताश की व्यवस्था भी कर रखी थी। घटना इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में स्थित सन शाइन कालोनी में स्थित एक फार्म हाउस की है। इंदौर पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी तो इंदौर पुलिस व प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सनशाइन कॉलोनी के फ़ॉर्म हाउस पहुंचकर ड्राय डे के बावजूद शराब की पार्टी करते हुए 9 युवकों को गिरफ़्तार किया। पुलिस गिरफ्त में आये युवको पर आईपीसी की धारा 188 के उल्लंघन के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिस फार्म हाउस में पार्टी चल रही थी उस फ़ार्महाउस को भी सील कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक फ़ार्महाउस का मालिक कोई अरुण वाधवानी है और वह युवाओं को पार्टी के लिए फार्म हाउस किराये पर देता था। रात को की गई कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार रेखा सचदेव और राजेंद्र नगर थाना प्रभारी अमृता सिंह सोलंकी मौजूद थीं। हालांकि फार्म हाउस के मालिक से पूछताछ के लिए जब पुलिस ने संपर्क साधा तो उसने बताया कि वह कोरोना पॉजिटिव है। इधर, पुलिस ने मौके से शराब और बीयर की बोतलें, हुक्का और ताश की गड्डियां जब्त की है। एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे ने बताया कि कार्रवाई रविवार रात को की गई है और सूचना मिलने पर पहुंची टीम ने 9 युवकों को गिरफ्तार किया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews