Indore News : DAVV में ABVP का प्रदर्शन, तीसरी बार MBA का पेपर लीक होने पर नाराज छात्रों ने गेट पर जड़ा ताला, जमकर की नारेबाजी

कुलपति प्रोफेसर रेनू जैन ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि पेपर लीक की जांच के बाद सामने आने वाले दोषी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
davv

Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने DAVV विश्वविद्यालय के परिसर में प्रदर्शन करते हुए कुलपति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दरअसल, MBA फर्स्ट सेमेस्टर के अकाउंट का पेपर लीक होने से छात्रों में काफी नाराजगी देखी गई। बता दें कि आज एक बार फिर पेपर लीक होने से कार्यकर्ता नाराज हैं। कार्यकर्ता ने कहा कि दोषियों को तत्काल पदमुक्त किया जाए और इसी मांग को लेकर कई घंटे तक डीएवीवी के आर एन टी कैंपस में प्रदर्शन चला। प्रदर्शन के दौरान मुख्य द्वार पर भी तालाबंदी कर दी गई मौके पर पहुंची कुलपति प्रोफेसर रेनू जैन से छात्र नेताओं ने बात की और मामले में दोषियों पर तुरंत कार्रवाई की मांग की है।

क्या है पूरा मामला

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के आरएनटी मार्ग परिसर में मंगलवार लीक हुए पेपर के मामले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रदर्शन करते हुए घटना में शामिल जिम्मेदार को पदमुक्त करने की मांग की। साथ ही प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। जैसे ही प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही कुलपति मौके पर पहुंची छात्र संगठन के नेताओं से बात की, उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने डीएवीवी प्रशासन का एक पुतला भी बनाया था। प्रदर्शन को लेकर एबीपी महानगर मंत्री सार्थक ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि डीएवीपी में लगातार तीन बार से पेपर लीक हो रहा है। जिससे पढ़ाई करने वाले छात्रों का काफी नुकसान हो रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”951102215″]

[dgv_vimeo_video id=”951104150″]

[dgv_vimeo_video id=”951104506″]

पेपर लीक की जांच के बाद सामने आने वाले दोषी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी : कुलपति

पेपर लीक मामले को लेकर कुलपति प्रोफेसर रेनू जैन ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मुझे इस बात का खेद है। इस पूरे मामले में एक कमेटी बनाई जा रही है। जिसकी अध्यक्षता रिटायर जज करेंगे। साथ ही कुलपति बोली कि 100 से अधिक सेंटर बने है, जिसमे जांच की जाएगी। पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस में भी शिकायत करने की बात कुलपति ने कही। 25 ओर 28 तारीख के पेपर को निरस्त किया जाएगा। ये बात कुलपति ने मीडिया से कही पेपर लीक की जांच के बाद सामने आने वाले दोषी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”951101950″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews