Indore News: नीट परीक्षा के खिलाफ ABVP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, सीबीआई जांच की उठी मांग

एबीवीपी कार्यकर्ता ने यह भी कहा कि यदि समय रहते छात्र हित में सही फैसला नहीं लिया गया तो एनटीए का घेराव किया जाएगा।
Indore News: नीट परीक्षा के खिलाफ ABVP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, सीबीआई जांच की उठी मांग

Indore News : नीट परीक्षा के परिणाम में हुई गड़बड़ी को लेकर आज इंदौर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया साथ ही पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की।

क्या हैं पूरा मामला

नीट के परीक्षा परिणाम में हुई गड़बड़ी को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अपना रोष जाहिर किया। साथ ही इस पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग की। वहीं मीडिया से बात करते हुए राधिका सिंह ने कहा कि नीट के परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी सामने आई है और इसको लेकर एनटीए कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा है। जिससे छात्रों का भविष्य खतरे में है, इसी बात को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है और अपनी बात ऊपर तक पहुंचने को लेकर कलेक्टर कार्यालय के जरिए महामहिम राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।

मीडिया से बात करते हुए एबीवीपी कार्यकर्ता ने यह भी कहा कि यदि समय रहते छात्र हित में सही फैसला नहीं लिया गया तो एनटीए का घेराव किया जाएगा।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”956005056″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews