
Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने MBA फर्स्ट सेमेस्टर के परीक्षा में आउट ऑफ सिलेबस क्वेश्चन पूछे जाने के विरोध में प्रदर्शन किया है। बता दें कि एग्जाम के 1 दिन पहले ही क्वेश्चन पेपर आउट हो गया था, जिसे लेकर विद्यार्थियों ने मौजूद अधिकारियों को लिखित ज्ञापन सौंपा है। आइए विस्तार से जानते हैं पूरा मामला…
छात्रों में नाराजगी
बता दें कि DAVV में एमबीए फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा में कॉन्टिटीटिव सब्जेक्ट का पेपर गलत पाया गया। इसके साथ ही व्हाट्सएप ग्रुप पर पहला पेपर आ गया, जिस पर छात्रों ने नाराजगी जाहिर करते हुए ज्ञापन सौंपा है और उचित कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मामले को लेकर सार्थक जैन ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि मामले पर गौर फरमाया जाए और जल्द-से-जल्द एक्शन लेते हुए कार्रवाई की जाए।
उपकुल सचिव ने कही ये बात
इधर, DAVV उपकुल सचिव रचना ठाकुर ने ज्ञापन के संबंध में बातचीत करते हुए बताया कि छात्रों द्वारा परीक्षा के पेपर संबंधित शिकायत आई है। इस मामले को तत्काल परीक्षा समिति के समक्ष रखकर छात्रों के हित में निर्णय लिया जाएगा। वहीं, पेपर लीक की बात को लेकर रचना ठाकुर ने कहा कि इसका प्रिंट आउट मांगा गया है। मामले में आगे कुलपति और अन्य संबंधित विभागों से भी बात की जाएगी। साथ ही कड़े कदम भी उठाए जाएंगे।
[dgv_vimeo_video id=”950690870″]
[dgv_vimeo_video id=”950687967″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

