
Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मी से सोने की चेन लूटने की घटना सामने आई है। जहां साधु के भेष में आए अज्ञात लुटेरों ने बातों में उलझाकर पुलिसकर्मी से चेन छीन ली। अब पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
क्या है पूरा मामला
इंदौर के पुलिस रेडियो विभाग में पदस्थ किशोर कुमार नामक एएसआई रोज मॉर्निंग वॉक पर निकलते हैं। जहां वे थाने से कुछ दूरी पर ही घूम रहे थे। तभी एक सफेद कार में आए एक साधु ने किशोर को बातों में उलझाया और आशीर्वाद देने के बहाने से सिर पर हाथ रखा और पीठ पर थपकी देने जब किशोर को नीचे झुका तभी उनके गले से सोने की चेन छीन ली और कार को तेजी से भगाते हुए मौके से भाग गए।
इस मामले में एएसआई ने थाने मेंं शिकायत की है। जहां पुलिस ने आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”925808547″]
