Indore News : अवैध देशी 12 बोर कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

indore news

Indore News : लोकसभा चुनाव के कारण लगी आदर्श आचार संहिता के दौरान इंदौर पुलिस अवैध हथियार और मादक पदार्थ की जब्ती पर विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था कायम बानी रही। इसी क्रम में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक देशी 12 बोर कट्टा व जिंदा कारतूस जब्त किए है। साथ ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि एम.आर. 04 नमकीन क्लास्टर वाली गली पर एक व्यक्ति फायर आर्म्स के साथ घटना कारित करने के लिए घूम रहा है। मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच टीम एवं थाना बाणगंगा पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुखबिर के बताए स्थान से संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा जिसने अपना नाम आयुष पिता विजय कौशल निवासी गली नंबर न्यू बजरंग नगर बाणगंगा इंदौर का होना बताया।

आरोपी की तलाशी लेते समय उसके पास से एक देशी 12 बोर कट्टा व जिंदा कारतूस मिला। जिसके संबंध में वैध लाइसेंस पूछते नही होना बताया। आरोपी आयुष कौशल के कब्जे से 01 देशी कट्टा 12 बोर कारतूस के जप्त कर थाना बाणगंगा में अपराध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं। पुलिस की कार्यवाही के बाद अपनी गलती का इकरार करते और माफी मांगता दिखाई दिया।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”933230626″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews